*युवती का रास्ता रोककर अपहरण व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमा...
More Stories
बसना में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, तीन गांवों में दबिश देकर 19 लीटर से अधिक शराब जब्त
✍️:हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद /बसना 24/11/2026 बसना, दुर्गपाली और मेढ़ापाली में कार्रवाई, 300 मिलीलीटर मदिरा से जुड़े आबकारी एक्ट के तीन अन्य प्रकरण भी कायम बसना में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, तीन गांवों में दबिश देकर 19 लीटर से अधिक शराब जब्त बसना, दुर्गपाली और मेढ़ापाली में कार्रवाई, 300 मिलीलीटर मदिरा से जुड़े आबकारी एक्ट के तीन अन्य प्रकरण भी कायम :बसना अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बसना आबकारी विभाग ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 19.05 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3,900 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत भी तीन प्रकरण कायम कर 300 मिलीलीटर मदिरा जब्त की गई है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई चिरगाढ़ोड़ा में की गई। यहां 21 वर्षीय मनोज पारेश्वर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), (च), (ई), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चढ़ी भट्ठी सहित 11 बल्क लीटर महुआ मदिरा जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई दुर्गपाली में हुई, जहां 35 वर्षीय दुर्योधन भोई के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत मामला कायम किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई मेढ़ापाली में की गई। यहां 51 वर्षीय उदेराम बारीक के पास से 4.05 लीटर महुआ मदिरा जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तीनों मामलों में जब्त महुआ मदिरा की कुल मात्रा 19.05 बल्क लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य 3,900 रुपये है। इसके अतिरिक्त धारा 36(C) के तहत दर्ज तीन प्रकरणों में 300 मिलीलीटर मदिरा की जब्ती भी की गई है। अवैध शराब के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई: तिरपुड़े अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। बसना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जहां भी अवैध शराब बनाने, रखने या बेचने की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। हमारा उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, प्रधान आरक्षक राजकिशोर पाण्डेय, आबकारी आरक्षक भारती काशी, देवेश मांझी सहित संयुक्त आबकारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
**सरायपाली: पत्नी की मौत के बाद घर छोड़कर गया परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया मकान**
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली, महासमुंद 24/11/2026 **शोक कार्यक्रम के बाद लौटे परिवार को घर में मिली चोरी की जानकारी, सिंघोड़ा पुलिस ने छुईपाली के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा** हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली, महासमुंद 24/11/2026 सरायपाली/परिवार में पत्नी के निधन से पसरे मातम के बीच एक व्यक्ति के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर चोर दो टीवी, सीसीटीवी सिस्टम और नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जांच में जुटी सिंघोड़ा पुलिस ने गांव के ही दो संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की संपत्ति बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत 32 हजार 780 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तुलसीराम धृतलहरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी शांतिबाई धृतलहरे का 15 अक्टूबर 2026 को रायपुर में निधन हो गया था। इसके बाद वह परिवार सहित अपने मूल गांव गर्रा, जिला बेमेतरा चले गए थे। पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम के बाद 11 नवंबर को जब वह शाम करीब 4:30 बजे छुईपाली स्थित अपने घर लौटे, तो मकान के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। प्रार्थी की शिकायत पर सिंघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) और 331(3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस चोरी गए सामान और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान छुईपाली निवासी आकाश साव (21) और जोगेश्वर बरिहा (40) को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उन्होंने तुलसीराम धृतलहरे के सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया था। वहां से 43 इंच और 32 इंच के दो गूगल टीवी, सीसीटीवी का डीवीआर, मॉनिटर और नकदी चोरी की गई थी। आरोपी आकाश साव की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दोनों टीवी और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। वहीं जोगेश्वर बरिहा के घर से सीसीटीवी डीवीआर और मॉनिटर जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपियों से 2,780 रुपये नकद और एक सिम राउटर भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बरामद संपत्ति में 43 इंच का टीवी, 32 इंच का टीवी, सीसीटीवी डीवीआर, मॉनिटर, सिम राउटर और नकदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी की कुल कीमत 32,780 रुपये है।
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.54 करोड़ की ठगी, आरोपी ललित अग्रवाल गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर, 23 नवंबर 2026 रायपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.54 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित कार्रवाई से इस साइबर ठग पर शिकंजा कसा गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ललित अग्रवाल ने निवेशकों को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर ऊंचे रिटर्न और भारी मुनाफे का प्रलोभन दिया था। झांसे में आकर पीड़ितों ने बड़ी रकम निवेश कर दी, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित अग्रवाल को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी गई राशि को कहां-कहां खपाया गया है।
नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 140 प्रतिबंधित टैबलेट का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम, नगरी, जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़* फरार आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल सहित 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त धमतरी जिले में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर (27 वर्ष), निवासी अम्बेडकर वार्ड, शीतला मंदिर के पास, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 14 हजार रुपये में बेची थीं 140 नशीली टैबलेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा (22 वर्ष), निवासी मराठापारा धमतरी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान विशेष शर्मा ने अपने बयान में खुलासा किया था कि उसने नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर से प्रतिबंधित नशीली दवा Nitrosun-10 की 14 पत्तियां, कुल 140 टैबलेट, 14 हजार रुपये में खरीदी थीं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी मामले में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान 23 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने 26 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा को 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14 हजार रुपये में बेचना स्वीकार किया। 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी 400 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त रियलमी कंपनी का पुराना मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इस प्रकार कुल 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को 23 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नशे के अवैध कारोबारियों को पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध शराब निर्माण के मामले में पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर 23/11/2026 [11/23, 8:13 PM] पुलिस रेड की कार्यवाही में, मौके से फरार आरोपियों मे से 02 गिरफ्तार थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का है मामला कंतरा नाला अवैध महुआ शराब भट्ठी रेड कार्यवाही में 50 लीटर महुआ शराब हुआ था बरामद/जप्त आरोपियों के किमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका किया गया था जप्त अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्रीकर्ता के विरूद्ध महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही घटना का विवरण :- दिनांक 03/09/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास कुछ व्यक्ति आग भट्ठा जलाकर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां से एक आरोपी सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को मौके पर पकड़ा गया, जबकि 03 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये थे। मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 सफेद प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं शराब बनाने के 02 नग जर्मन बर्तन कुल कीमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका जप्त हुआ था गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का है मामलाधारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जबकि मामले में संलिप्त व प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 23/11/2026 को फरार आरोपीगण नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल, मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी गोविन्द गोड की पता-तलाश जारी है गिरफ्तार आरोपीगण- 01- नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल, 02- मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- 01- सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार।
🔳 *थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादी डम्प बरामद ।*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर 🔳 *संयुक्त सुरक्षा बल की सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध सामग्री बरामद।* 🔳 *बरामद सामग्री में नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल।* 🔳 जिले में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। 🔳 दिनांक 21.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों द्वारा संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। 🔳 दिनांक 22.11.2026 को थाना उसूर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध डम्प बरामद किया गया। 🔳 बरामद सामग्री में मुख्य रूप से नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, सोल्डरिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, चार्जर, टॉर्च, एलईडी लैंप, मल्टीमीटर, मेडिकल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल हैं। उक्त मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। बरामद सामग्री के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। 🔳 *बीजापुर पुलिस की अपील :* बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान डीमाईनिंग की कार्यवही संचालित किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
चिट्टा तस्करी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर
✍️ब्लॉक रिपोर्टर - वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़* धमतरी सहित 7 जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासन का आदेश जारी, जेल से रिहाई के बाद होगा प्रभावशील *नगरी/धमतरी ।* जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस की अनुशंसा पर जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली (35 वर्ष) के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है। 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार आरोपी को धमतरी सहित कुल सात जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी को धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव एवं गरियाबंद जिले की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। वर्तमान में आरोपी जिला जेल धमतरी में अन्य आपराधिक प्रकरणों में निरुद्ध है। ऐसे में जिला बदर का आदेश जेल से रिहाई की तिथि से प्रभावशील होगा। मारपीट, जान से मारने की धमकी और चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आमातालाब रोड, गली नंबर-04 निवासी अभिनव तिवारी उर्फ लवली वर्ष 2023 से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, चाकू एवं तलवार जैसे हथियारों से भय उत्पन्न करने तथा मादक पदार्थ चिट्टा के अवैध कारोबार से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा 15 सितंबर 2025 को उसे गुंडा सूची में शामिल किया गया था। इसके बावजूद आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं होने और लगातार शिकायतें मिलने के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क) एवं 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत साक्ष्यों एवं आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन का आदेश पारित किया। आदेश का उल्लंघन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई जारी आदेश के अनुसार आरोपी निर्धारित अवधि के दौरान सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रतिबंधित सात जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई धमतरी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं जिला बदर जैसी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख गंवाए, कर्ज चुकाने घर में चोरी की साजिश; दो आरोपी गिरफ्तार, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार डोंगरगढ़। ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपये गंवाने के बाद कर्ज के बोझ में दबे युवक ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी की साजिश रच डाली। घर की रेकी से लेकर वारदात को अंजाम देने तक आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से काम किया। करीब तीन महीने पुराने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल कार सहित कुल 15 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहारा अंतर्गत ग्राम ठाकुरटोला का है। गांव निवासी दीपक वर्मा 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ खेत गए थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर आलमारी की जांच करने पर सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी का करधन और पैर पट्टी गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख का नुकसान, कर्ज उतारने बनाई योजना पुलिस जांच के दौरान गांव के ही सुरेन्द्र साहू (36) और गणेश्वर नेताम उर्फ राजू नेताम (25) के नाम सामने आए। पूछताछ में पुलिस के अनुसार दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। सुरेन्द्र साहू को ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए उसने गणेश्वर के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। दोनों ने पहले घर की रेकी की और परिवार की दिनचर्या पर नजर रखी। सुबह 4 बजे पहुंचे, छत पर छिपा साथी वारदात वाले दिन दोनों आरोपी सुबह करीब 4 बजे घर के पास पहुंच गए। गणेश्वर ट्रैक्टर की ट्रॉली के सहारे छत पर चढ़कर छिप गया, जबकि सुरेन्द्र बाहर रहकर निगरानी करने लगा। सुबह करीब 9 बजे परिवार के खेत जाने के बाद सुरेन्द्र ने मोबाइल से साथी को संकेत दिया। इसके बाद गणेश्वर नीचे उतरा और लोहे की रॉड से कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। गोदरेज आलमारी तोड़कर दोनों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के बाद रायपुर में किराये के मकान में छिपे वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कार क्रमांक CG 04 NZ 3480 से रायपुर भाग गए। वहां इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रहने लगे। चोरी किए गए जेवरात बेचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कुछ जेवर किराये के मकान में छिपाकर रख दिए। दूसरी चोरी का भी हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में सुरेन्द्र साहू की एक अन्य चोरी का मामला भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, उसने रायपुर के अरिहंत नगर स्थित हेमंत साहू के मकान में घरेलू कामकाज के दौरान एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी झुमके चोरी किए थे। चोरी किए गए जेवरात को उसने डोंगरगढ़ के मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने इन जेवरात को भी बरामद कर लिया। 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम ठाकुरटोला की चोरी के 8.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल 5 लाख रुपये कीमत की कार तथा रायपुर के अरिहंत नगर से चोरी किए गए 2 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 15 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र साहू पिता प्यारा दास साहू एवं गणेश्वर नेताम उर्फ राजू नेताम पिता प्रीतम नेताम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ठाकुरटोला के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल और मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
● *कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी से शराब बिक्री रकम गबन करने वाला आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार*
✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना गिधपुरी दिनांक: 23.11.2026 ● *थाना गिधपुरी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दबोचा गया* ● *देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के सुपरवाइजर द्वारा ₹20,46,730 शराब बिक्री राशि का किया गया गबन* ● *बिक्री राशि जमा न कर मोबाइल बंद कर फरार हो गया था आरोपी सुपरवाइजर* ● *धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज; गबन की गई राशि की बरामदगी हेतु की जा रही है गहन पूछताछ* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आर्थिक अपराधों, गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गिधपुरी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशी कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी की बिक्री राशि ₹20,46,730 का गबन कर फरार हुए आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *घटना का संक्षिप्त विवरण*:- प्रार्थी रजनीश प्रसाद साव उम्र 41 वर्ष, निवासी- सुभाष नगर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा, हाल पता- कृष्णायन कॉलोनी, बलौदाबाजार द्वारा दिनांक 16.11.2026 को थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के कैश कलेक्टर द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि देशी कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी के सुपरवाइजर गेवेन्द्र बंजारे द्वारा बिक्री की राशि जमा नहीं की जा रही है। कैश देने के लिए कहने पर आरोपी ने हामी भरी, लेकिन शाम करीब 04 से 4:30 बजे के आसपास अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। दिनांक 13.11.2026 को कंपनी की टीम एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पलारी द्वारा दुकान के रिकॉर्ड, बैंक जमा पर्ची तथा ऑनलाइन जमा पर्ची का 01.11.2026 से 13.11.2026 (दोपहर 12:30 बजे तक) की बिक्री राशि से मिलान किया गया। जांच में कुल ₹20,46,730 की गबन/अंतर राशि सामने आई है *थाना गिधपुरी एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई:*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 169/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित गिधपुरी एवं सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सुरागों के आधार पर पतासाजी करते हुए आरोपी को पकड़कर लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में जांच एवं विवेचना क्रम में किसी अन्य आरोपी की भी संलिप्तता के संबंध में गहन एवं सूक्ष्मतापूर्वक जांच की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है। आरोपी को दिनांक 22.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी- गेवेन्द्र बंजारे पिता लखन बंजारे उम्र: 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बालसमुंद रोड पलारी, थाना पलारी
मैट्रिमोनियल एप पर शादी का झांसा देकर विधवा शिक्षिका से 5.90 लाख की ठगी, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती दुर्ग। मैट्रिमोनियल एप पर शादी का प्रस्ताव देकर विश्वास में लेने और स्थानांतरण कराने का झांसा देकर एक विधवा शिक्षिका से 5.90 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सिंचाई विभाग का लिपिक बताकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा करता था। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सारंगढ़ निवासी 34 वर्षीय अर्जुन कसेर के रूप में हुई है। मैट्रिमोनियल एप के जरिए बनाया संपर्क पीड़िता दुर्ग के नयापारा निवासी हैं और शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (पुस्दा) में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अक्टूबर 2024 में पति के निधन के बाद वह अपनी सास और दो नाबालिग बच्चों के साथ रह रही हैं। 23 मई को मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से आरोपी अर्जुन कसेर ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा और सिंचाई विभाग में लिपिक बताया तथा विवाह का प्रस्ताव रखा। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का हवाला देते हुए शिक्षिका ने तत्काल विवाह से इनकार कर दिया। रायपुर के आसपास स्थानांतरण का दिया झांसा विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने शिक्षिका को रायपुर के आसपास स्थानांतरण कराने का भरोसा दिलाया। उसने दावा किया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी से उसकी बात हो चुकी है और स्थानांतरण कराने के लिए सात लाख रुपये खर्च होंगे। आरोपी ने शिक्षिका से छह लाख रुपये देने तथा एक लाख रुपये खुद मिलाने की बात कही। आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता ने मालवीय नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से छह लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया। इसमें से 90 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को भेजे गए, जबकि पांच लाख रुपये रायपुर के एक रेस्तरां में नकद दिए गए। पैसे लेने के बाद करने लगा टालमटोल रकम लेने के बाद आरोपी स्थानांतरण आदेश और अपने तलाक संबंधी दस्तावेज देने में लगातार टालमटोल करने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने 4 जून को आरोपी से 5.90 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन रकम वापस नहीं मिलने पर दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला पुलिस जांच में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें आरोपी ने एक महिला को कृषि विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस टीम ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
बालोद पुलिस का बड़ा अभियान: 42 गुंडा बदमाशों और 10 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई, 05 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज; अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर बालोद। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 42 गुंडा बदमाशों एवं 10 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। वहीं, 05 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरण भी दर्ज किए गए। अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान एवं उपलब्धता की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। 🚨 असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बालोद पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छेड़छाड़ करने एवं महिलाओं-बालिकाओं को परेशान करने वाले तत्वों, सार्वजनिक और रिहायशी क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले समूहों तथा अवैध शराब एवं नशे से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ⚠️ बालोद पुलिस की आम नागरिकों से अपील बालोद पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा न लगाने, नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को देने की अपील की गई है। बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास। **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज** *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी महिला थाना की टीम ने खरसिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा 22 नवंबर, रायगढ़ । शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से मुकरने और जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने वाले आरोपी सागर पटैल उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता सेतराम पटैल, निवासी थाना खरसिया क्षेत्र को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर महिला थाना रायगढ़ के अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।