Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गोवर्धन पूजा महोत्सव में जुटे 125 गांवों के यादव समाजजन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गोवर्धन पूजा महोत्सव में जुटे 125 गांवों के यादव समाजजन

ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम

नगरी, जिला - धमतरी 

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

सिहावा के गोवर्धनभाठा में हुआ भव्य आयोजन, पारंपरिक राउत नृत्य ने मोहा सबका मन

 

नगरी/धमतरी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा कर्णेश्वर घाट स्थित गोवर्धनभाठा में गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह पारंपरिक महोत्सव इस वर्ष भी सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम बना।

आयोजन में सिहावा क्षेत्र के लगभग 125 गांवों के यादव समाजजनों सहित ओडिशा, देवभोग, कांकेर, गरियाबंद, बस्तर एवं धमतरी जिले से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

 

महोत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक राउत नृत्य रहा। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा-युवतियों ने ढोल-मांदर की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं यादव समाज की माताओं एवं बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

 

समाज की परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात गौमाता को खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन खुदवाने की पारंपरिक रस्म निभाई गई। इस दौरान समाजजनों ने अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प भी दोहराया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, जनपद सभापति राजेश नाथ गोसाई तथा नंदलाल यादव नर्सिंग मरकाम शैलेंद्र धनुसेवक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos