मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद, घर में घुसकर परिवार से मारपीट; तीन आरोपी गिरफ्तार धौराभाटा में लाठी-डंडे और छाता लेकर पहुंचे आरोपियों पर कार्रवाई, पुलिस ने हथियारनुमा सामान किया जब्त
मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद, घर में घुसकर परिवार से मारपीट;...
More Stories
शराब की महफिल में छेड़छाड़ की बात पर खूनी विवाद, परदेसी यादव की मौत, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ शराब की महफिल में छेड़छाड़ की बात पर खूनी विवाद, परदेशी यादव की मौत; 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार भंवरपुर चौकी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद महासमुंद/बसना। भंवरपुर चौकी क्षेत्र के बड़े साजापाली गांव में परदेशी यादव की मौत के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान पत्नी से कथित छेड़छाड़ की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर मौत में बदल गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अस्पताल पहुंचते ही मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी अस्पताल मेमो के जरिए भंवरपुर चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और फोरेंसिक टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। शराब पीते-पीते बिगड़ी बात, लात-घूंसों से मारपीट का आरोप जांच में पता चला कि घटना से पहले परदेशी यादव, मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनोहर की पत्नी से कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मारपीट में गंभीर चोट लगने से परदेशी जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रही और वह अचेत हो गया। बाद में मनोहर और भानूप्रताप उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में खुला राज, खून लगे कपड़े गड्ढे में छिपाए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने मारपीट करना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के दौरान आरोपियों के कपड़ों पर खून लग गया था। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने कथित तौर पर इन कपड़ों को भंवरपुर शासकीय अस्पताल के सामने एक गड्ढे में छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से दोनों के खून लगे कपड़े बरामद कर लिए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 492/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी - मनोहर कोसरिया (37 वर्ष) — निवासी बड़े साजापाली, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद। - भानूप्रताप लहरे (37 वर्ष) — निवासी कुदरीपारा, बांकी मोंगरा, जिला कोरबा। पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही से मामले की कड़ियां जुड़ती गईं। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
सरगुजा में खौफनाक वारदात: टांगी से माता-पिता को उतारा मौत के घाट, बोरे में छिपाए शव
सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। सपड़ा गांव के परसापारा में एक दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बड़े बेटे जदू यादव (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने टांगी से अपने माता-पिता पर हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हीराधर यादव (55) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव (50) के रूप में हुई है। दोनों का शव उनके पुराने घर के एक कमरे से बोरे में बंद हालत में बरामद हुआ। घटना सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बंद घर ने बढ़ाया शक सोमवार सुबह मृतक दंपती का छोटा बेटा मोहन यादव पुराने घर पहुंचा। घर के दरवाजे बाहर से बंद मिले तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने घर में काम करने वाले सुकृत नागेश के साथ मिलकर अंदर तलाश शुरू की। घर के एक कमरे पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया तो वहां बोरे में बंद दोनों के शव मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में मिले खून के निशान धौरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल पर कमरे की दीवार पर खून के छींटे मिलने की जानकारी सामने आई। जिस जगह शव रखे गए थे, वहां ताजा गोबर से लिपाई किए जाने के निशान भी मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। वारदात के बाद बेटा फरार घटना के बाद से मृतक दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते टांगी से माता-पिता पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद दोनों शवों को बोरे में बंद कर कमरे में रखा गया और ताला लगाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस मामले में BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। एक ही परिवार के बुजुर्ग दंपती की हत्या और मामले में बेटे की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डिस्क्लेमर: समाचार में दी गई जानकारी पुलिस जांच और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। आरोपी पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही होगी। Dhaniram dewangan- EDITOR hamarpradeshcg.com