Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध शराब निर्माण के मामले में पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान 

ब्लॉक रिपोर्टर 23/11/2026

 

[11/23, 8:13 PM] पुलिस रेड की कार्यवाही में, मौके से फरार आरोपियों मे से 02 गिरफ्तार

थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का है मामला

 

कंतरा नाला अवैध महुआ शराब भट्ठी रेड कार्यवाही में 50 लीटर महुआ शराब हुआ था बरामद/जप्त

 

आरोपियों के किमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका किया गया था जप्त

 

अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्रीकर्ता के विरूद्ध महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही

 

घटना का विवरण :- दिनांक 03/09/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास कुछ व्यक्ति आग भट्ठा जलाकर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां से एक आरोपी सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को मौके पर पकड़ा गया, जबकि 03 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये थे। मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 सफेद प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं शराब बनाने के 02 नग जर्मन बर्तन कुल कीमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका जप्त हुआ था गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का है मामलाधारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जबकि मामले में संलिप्त व प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 23/11/2026 को फरार आरोपीगण नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल, मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी गोविन्द गोड की पता-तलाश जारी है

 

गिरफ्तार आरोपीगण-

 

01- नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल, 

 

02- मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा

 

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-

 

01- सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos