Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गिरौदपुरी से सुकली मार्ग जर्जर, हादसों का खतरा बढ़ा; ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गिरौदपुरी से सुकली मार्ग जर्जर, हादसों का खतरा बढ़ा; ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

रिपोर्टर – महेश्वर जायसवाल

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

ब्लॉक रिपोर्टर

 

विद्यार्थियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में हो रही परेशानी, जिम्मेदार विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

 

गिरौदपुरी। गिरौदपुरी से सुकली जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और गिरौदपुरी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं।

 

सड़क की जर्जर स्थिति के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गिरौदपुरी से सुकली मार्ग का जल्द निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

🌐 hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos