✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई, 05 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज; अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर
बालोद। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 42 गुंडा बदमाशों एवं 10 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। वहीं, 05 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरण भी दर्ज किए गए।
अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान एवं उपलब्धता की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी।
🚨 असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
बालोद पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छेड़छाड़ करने एवं महिलाओं-बालिकाओं को परेशान करने वाले तत्वों, सार्वजनिक और रिहायशी क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले समूहों तथा अवैध शराब एवं नशे से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
⚠️ बालोद पुलिस की आम नागरिकों से अपील
बालोद पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा न लगाने, नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को देने की अपील की गई है।

बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।
**हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**
*आपकी खबर • आपकी आवाज •
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!