मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई — तेज आवाज में डीजे बजाने पर वाहन सहित डीजे उपकरण जप्त
मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई — तेज आवाज में डीजे बजाà...
More Stories
एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ बीजापुर के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार कंप्यूटर शिक्षक देवेन्द्र कुमार दहिया को पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। बीजापुर भोपालपटनम के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बीजापुर पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लेकर पहुंची। यहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
धमतरी में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, गरियाबंद से पुलिस ने दबोचा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ धमतरी के सिहावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। धमतरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया। 2023 से फरार चल रहा था आरोपी थाना सिहावा में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम (26), निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया था। इसके बाद न्यायालय ने 13 सितंबर 2023 को आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।
कोरबा न्यूज: थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी रात में घर पहुंचता था, पुलिस ने आधी रात घेराबंदी कर पकड़ा
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ कोरबा के पसान थाने से शौचालय जाने के बहाने फरार हुआ छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन तक जंगल में छिपता रहा। रात में परिवार से मिलने घर आता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पसान थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में जंगल में छिपा रहता था और रात के सन्नाटे में चोरी-छिपे अपने घर पहुंचता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी खीरचंद पिता रामचरण (40) पसान थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। 22 सितंबर को पसान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था।थाने में बैठाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया, लेकिन वह शौचालय से वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर पुलिसकर्मी उसे तलाशने गए, लेकिन आरोपी थाने से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का अलग से अपराध दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। आसपास के जंगल, उसके घर और आने-जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
ऑपरेशन निश्चय- वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर दिनांक 25.09.2026 पलसापाली बेरियर (अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट) के पास घेराबंदी कर गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार। बोलेरो वाहन से 35.400 किलो गांजा बरामद, मौके पर 02 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से गांजा, बोलेरो वाहन और मोबाईल सहित कुल 22 लाख 90 हजार रूपये की संपत्ति जप्त। उड़ीसा के मोहनगिरी (जिला कालाहांडी) से गांजा लाकर पुणे (महाराष्ट्र) बिक्री करने की थी योजना।
वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास, पांच लाख का ट्रैक्टर जब्त।
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर राजपुर। वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार वाजपेयी के निर्देशन में वन विभाग ने लाऊ बीट के वनकक्ष क्रमांक पी-2844 में अवैध जुताई कर वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास का मामला पकड़ा। 25 सितंबर को करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करते पाए जाने पर टीम ने जॉनडियर 5105 ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्त किया। ट्रैक्टर की कीमत करीब पांच लाख और कल्टीवेटर की कीमत सात हजार रुपये बताई गई है। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।
नयामुंडा इलाके में किराना दुकान की आड़ में नशा का चल रहा था अवैध धंधा
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश बीजी न्यूज़ नयामुंडा इलाके में किराना दुकान की आड़ में नशा का चल रहा था अवैध धंधा जगदलपुर: किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था अंग्रेजी शराब, पुलिस ने नशीली दवाईयां जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के नयामुंडा इलाके में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा निवासी मनोहर भूआर्य (43) अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बीयर बेच रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मौके से 23.43 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹15,170 रुपये है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 2 स्कूटी, कीमत ₹80,000 भी जब्त की गई है। कुल जब्ती ₹95,170 की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.647 घन मीटर लकड़ी के साथ 3 गिरफ्तार
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.647 घन मीटर लकड़ी के साथ 3 गिरफ्तार सुकमा, 25 सितंबर 2026: वनमंडल सुकमा की टीम ने सागौन की अवैध तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 193 नग सागौन चिरान (3.647 घन मीटर) जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। धान के भूसे में छिपाकर ले जा रहे थे सागौन वन विभाग को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में सागौन ले जाई जा रही है। सूचना पर सुकमा वन परिक्षेत्र की टीम ने गादीरास पेट्रोल पंप के पास वाहन क्रमांक *AP-39-TP-1508* को रोका। तलाशी में धान के भूसे की बोरियों के नीचे 99 नग सागौन चिरान (1.868 घन मीटर) छिपाकर रखी मिली। जांच में पता चला कि यह खेप आंध्रप्रदेश के राजामुंदरी ले जाई जा रही थी। मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ के आधार पर टीम ने आरोपी *मड़कामी जोगा (59 वर्ष), निवासी मारोकी* के घर पर दबिश दी, जहां से 94 नग सागौन चिरान (1.779 घन मीटर) और बरामद हुई। तीनों आरोपियों - नागमुरली (45 वर्ष), देवेंद्र कुमार और मड़कामी जोगा* के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत POR दर्ज किया गया है। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग वनमंडल अधिकारी पारख सारदा IFS के मार्गदर्शन में वनपाल आर. घरत, वनरक्षक राजू सोड़ी, ईश्वर मौर्य और पवन सहारे की टीम ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है, जिस पर विभाग जांच कर रहा है।
खुर्सीपार हेरोइन तस्करी केस में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, 70 ग्राम हेरोइन समेत 29 लाख का माल जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई/दुर्ग। थाना खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन, नगदी, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित करीब 29.22 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई थी। 19 सितंबर को की गई थी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को जोन-03 जीरो स्ट्रीट खुर्सीपार स्थित एक मकान में हेरोइन बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर कार्रवाई की। मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज कर धारा 8, 21(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 1. सैमसंग प्रसाद उर्फ सल्लू, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल। 2. गुरमीत सिंह उर्फ लक्की, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन-03, खुर्सीपार। 3. आशीष कुमार शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार डोंगरगढ़/राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने एक विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के दिवंगत पति का परिचित बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी लोकेश साहू पिता धीराजी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद उसके पति की मृत्यु से पहले से ही उनके घर आता-जाता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर अगस्त 2025 में डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लखोली स्थित उसके घर पर भी दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 4179/2026 दर्ज कर धारा 64(2)(एम) एवं 351(2) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार मामले में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी लोकेश साहू को 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना एवं संबंधित साक्ष्यों की जांच आगे भी कर रही है।
नकली होलोग्राम और फर्जी स्टेट लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ नकली होलोग्राम और फर्जी स्टेट लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा 370 पेटी से ज्यादा अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार; शराब-वाहन और मोबाइल समेत ₹50.30 लाख की संपत्ति जब्त महासमुंद, 25 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली होलोग्राम एवं फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल लगाकर शराब खपाने वाले संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 370 पेटी एवं 3,229 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल कीमत ₹22,15,120 बताई गई है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ₹50 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹50,30,120 की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस की जांच में शराब को नकली होलोग्राम एवं फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल के जरिए वैध शराब के रूप में खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। संगठित नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को संगठित शराब तस्करी के नेटवर्क से जोड़कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध शराब की सप्लाई, फर्जी लेबल और होलोग्राम की व्यवस्था तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर अवैध शराब जब्त; 7 आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के फर्जी लेबल का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वाले एक कथित संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 3229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 15 हजार 120 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क महासमुंद के अलावा सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर सहित अलग-अलग क्षेत्रों तक फैला हुआ था। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। डस्टर और कंटेनर से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब पुलिस कार्रवाई के दौरान डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 से 25 पेटियों में रखी 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी मात्रा 214 लीटर 560 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत 1,43,040 रुपये बताई गई है। वहीं कंटेनर ट्रक क्रमांक HR-13-X-3220 की तलाशी में 345 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 48-48 पौव्वे थे। पुलिस के मुताबिक इसकी कुल मात्रा 2980 लीटर 800 मिलीलीटर और कीमत करीब 19,87,200 रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी अमित पटेल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 46 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 34 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 3229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की। नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल की पुष्टि जांच के दौरान शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल संदिग्ध पाए गए। पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग की जांच में इनके नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में फर्जीवाड़े एवं संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। जांच में नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने धीरज आहूजा को हरियाणा से गिरफ्तार किया। थोक खरीदार से लेकर सप्लायर तक कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, अजित पटेल और अमित पटेल कंटेनर से आने वाली अवैध शराब के थोक खरीदार बताए गए हैं। राजेश पटेल पर स्थानीय स्तर पर थोक बिक्री से जुड़े होने का आरोप है, जबकि विनय सिंह ठाकुर रायगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क से जुड़ा बताया गया है। वहीं धीरज आहूजा पर नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और शराब के कंटेनर उपलब्ध कराने से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि जांच में नेटवर्क के दूसरे राज्यों तक फैले होने के साक्ष्य भी सामने आए हैं। 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त शराब के अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहनों और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। - 3229.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब – ₹22,15,120 - डस्टर कार – करीब ₹3 लाख - कंटेनर ट्रक – करीब ₹10 लाख - क्रेटा कार – करीब ₹15 लाख - 3 मोबाइल फोन – करीब ₹15 हजार पुलिस के अनुसार, जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹50,30,120 है। जांच में सात आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने पहले राजेश पटेल, अजित पटेल, अमित पटेल, विनय सिंह ठाकुर और धीरज आहूजा को गिरफ्तार किया। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल कहां तैयार किए जाते थे, शराब का वास्तविक स्रोत क्या था और इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। इन धाराओं के तहत मामला दर्ज सरायपाली थाने में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट तथा धारा 111(2), 338, 336(3), 340(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के स्रोत, परिवहन, बिक्री तथा नकली होलोग्राम तैयार करने वाले नेटवर्क की जांच अभी जारी है।
शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी अजय राजपूत गिरफ्तार
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी अजय राजपूत गिरफ्तार जगदलपुलबस्तर पुलिस ने एक बार फिर गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्या है मामला?पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी:नाम -*अजय राजपूत, उम्र 29 वर्षनिवासी - महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, नया नाका, जगदलपुर बरामदगी:आरोपी के कब्जे से पुलिस ने *1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस* बरामद कर विधिवत जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। किसके निर्देशन में हुई कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सुमित कुमार धोत्रे* एवं साइबर प्रभारी *चंद्रहास सिंह* के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का कड़ा संदेश:बस्तर पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने वाले तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:*निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, प्रउनि. कमलेश प्रजापति, राहुल कुमार यादव, शकुंतला, प्र.आर. धर्मेंद्र कंवर एवं आरक्षक कृष्णा नेताम, मंहगू कश्यप, अमर बेसरा, महेंद्र पटेल, तरुण यादव, वरुण ठाकुर, तामेश्वर चंद्राकर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खर