जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
रायपुर, 23 नवंबर 2026
रायपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.54 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित कार्रवाई से इस साइबर ठग पर शिकंजा कसा गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ललित अग्रवाल ने निवेशकों को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर ऊंचे रिटर्न और भारी मुनाफे का प्रलोभन दिया था। झांसे में आकर पीड़ितों ने बड़ी रकम निवेश कर दी, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित अग्रवाल को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी गई राशि को कहां-कहां खपाया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!