बार बार फर्जी ST/SC प्रकरण से जीना किया हराम*
* रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज मामूली बाà...
More Stories
बरमकेला में उफान पर नदियाँ: उफनते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर बरमकेला: क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बरमकेला के मुख्य मार्ग और तटीय इलाकों में स्थित पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क कट चुका है। तस्वीर बेहद चिंताजनक है—पुल पर कई फीट ऊपर से बहते पानी के तेज बहाव के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और अन्य वाहन पार करते नज़र आ रहे हैं। थोड़ी सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की चेतावनियों को दरकिनार कर रहे ग्रामीण स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी के तेज बहाव के कारण सड़कों पर गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है। इसके बावजूद जल्दबाजी और आवश्यक कार्यों का हवाला देकर वाहन चालक अपनी और अपने पीछे बैठे सवारों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।
बाढ़ के बीच MI-17 की एंट्री, डोंगाघाट में फंसे 18 लोगों का सफल एयरलिफ्ट
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बाढ़ के बीच MI-17 की एंट्री, डोंगाघाट में फंसे 18 लोगों का सफल एयरलिफ्ट छतों पर फंसे ग्रामीणों और बच्चों को वायुसेना ने सुरक्षित निकाला, प्रशासन की निगरानी में चला रेस्क्यू ऑपरेशन बस्तर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डोंगाघाट में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कई परिवार संकट में फंस गए। हालात बिगड़ने पर भारतीय वायुसेना के विशेष MI-17 हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाला और बाढ़ में फंसे 18 नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बताया गया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के कारण कई ग्रामीणों और छोटे बच्चों ने घरों की छतों पर शरण ली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान की बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने प्रत्यक्ष निगरानी की। प्रशासन, सुरक्षा बलों और वायुसेना के समन्वित प्रयास से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। राहत-बचाव अभियान लगातार जारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ नावों और अन्य संसाधनों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, राहत और बचाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है। संकट की इस घड़ी में प्रशासन का पूरा फोकस प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराने पर है।
बाढ़ प्रभावितों की सेहत पर सरकार की पैनी नजर, राहत शिविरों में 24×7 मेडिकल सेवाएं
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बाढ़ प्रभावितों की सेहत पर सरकार की पैनी नजर, राहत शिविरों में 24×7 मेडिकल सेवाएं डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की चौबीसों घंटे ड्यूटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट और एंबुलेंस अलर्ट मोड पर बस्तर। बाढ़ की चुनौती के बीच राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जगदलपुर के राहत शिविरों में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की 24×7 ड्यूटी लगाई गई है, जहां जरूरतमंदों को तत्काल प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बिना देरी के बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बाढ़ के बाद संभावित डायरिया, बुखार, उल्टी सहित जलजनित एवं मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। स्वास्थ्य टीमें प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत, सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय है। प्रशासन का प्रयास है कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधा के लिए परेशानी न उठानी पड़े और हर प्रभावित परिवार तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचे।
एशियन गेम्स में भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण, ईरान को 37-34 से हराया; छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार नई दिल्ली/नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 26 सितंबर को जापान के टोकाई सिटी में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने पहले हाफ में 22-16 की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने पक्ष में रखते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाइनल के निर्णायक दौर में संजू देवी की सुपर रेड ने भारत को अहम बढ़त दिलाने में मदद की। संजू देवी के शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं और विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय बनी है। संजू इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन कर चुकी हैं और 2025 महिला कबड्डी विश्व कप में भी उनके प्रदर्शन की चर्चा रही थी। भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस स्वर्णिम सफलता पर संजू देवी सहित पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का क्षण है।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया महिला थाना दुर्ग का भ्रमण, परिवार परामर्श की सराहना
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शनिवार दोपहर 12:50 बजे महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और परिवार परामर्श केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया को करीब से समझा। उन्होंने परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में अपनाई जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली और परिवारों को आपसी संवाद तथा समझदारी से विवादों का समाधान करने के संबंध में सुझाव भी दिए। इस दौरान दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार परामर्श के लिए अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्ग पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मौके पर मौजूद रहे: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पीए रिया सिंह, सीएसपी नेवई भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत तथा परामर्शदाता अशोक जोशी एवं रत्ना रानी। दुर्ग पुलिस की अपील: पारिवारिक विवादों को संवाद, आपसी समझ और विधिक परामर्श के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। आवश्यकता होने पर महिला थाना की परिवार परामर्श व्यवस्था से संपर्क किया जा सकता है।
360 नए धान खरीदी केंद्रों में होंगी पुख्ता व्यवस्थाएं, किसानों को मिलेगी सुविधा
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 360 नए धान खरीदी केंद्रों में होंगी पुख्ता व्यवस्थाएं, किसानों को मिलेगी सुविधा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश, बारदानों की उपलब्धता और कस्टम मिलिंग में तेजी पर जोर रायपुर, 27 सितंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधन, बुनियादी सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 3.64 लाख गठान नए जूट बारदाने की व्यवस्था धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही है। विपणन संघ द्वारा 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें से 1.14 लाख गठान बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। शेष बारदानों की उपलब्धता भी निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की कस्टम मिलिंग की भी समीक्षा की गई। इसके तहत 89 लाख टन चावल जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 37.50 लाख टन चावल जमा कराया जा चुका है। शेष 51.50 लाख टन चावल की मिलिंग एवं जमा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शेष चावल 31 मार्च 2027 तक जमा कराया जाना है। मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने, नए खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा बारदानों की उपलब्धता एवं कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में तेजी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
सिमगा में आधी रात के बाद बदले हालात, विसर्जन रोककर चौक पर प्रदर्शन
सिमगा में आधी रात के बाद बदले हालात, विसर्जन रोककर चौक पर प्रदर्शन सिमगा। गणेश विसर्जन के दौरान सिमगा में देर रात तक सामान्य नजर आ रहे हालात सुबह होते-होते बिगड़ गए। पुलिस और गणेश उत्सव समिति के बीच विवाद के बाद मामला गरमा गया। पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और समिति में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे तक गणेश विसर्जन की प्रक्रिया जारी थी और स्थिति सामान्य थी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। नाराज समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विसर्जन यात्रा को बीच रास्ते से वापस लाकर चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग चौक पर जुट गए और चक्का जाम कर दिया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। देखते ही देखते चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जब तक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सिमगा बंद रखा जाएगा। फिलहाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और विवाद की वास्तविक वजह क्या रही, इसे लेकर प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है। सिमगा में हुए पूरे घटनाक्रम और मौके के हालात का वीडियो देदेखें। REPORTER - L. N. BANJARE HamarPradeshCG.com
सारंगढ़-बिलाईगढ़: भारी बारिश से कोशिर-मिरौनी डैम का बढ़ा जलस्तर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर सारंगढ़ / बिलाईगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कोशिर एवं मिरौनी जलाशय क्षेत्र में जलस्तर काफी बढ़ गया है। लगातार हो रही आवक से डैम लबालब भर चुका है, जिससे आसपास के इलाकों और निचले जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य बिंदु: जलस्तर में भारी बढ़ोतरी: जलग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश होने से डैम में पानी का दबाव बढ़ गया है, जिससे बांध के सुरक्षा मापदंडों का जायजा लिया जा रहा है। निचले इलाकों के लिए चेतावनी: प्रशासन और सिंचाई विभाग ने डैम के निचले बहाव वाले ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने और नदी-नालों को पार न करने की सख्त सलाह दी है।
11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार जांजगीर-चांपा। जिले के कुरियारी क्षेत्र में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का शिवरीनारायण पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 450 किलो चोरी का विद्युत तार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुरियारी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाए गए 11 केवी विद्युत तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का पूरा करीब 450 किलो तार बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 85 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए तार को रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में चोरी में शामिल आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रिपोर्टर — गुलशन कुमार जिला — जांजगीर-चांपा हमर प्रदेश CG — हमर खबर, हमर आवाज
जांजगीर-चांपा में महानदी का रौद्र रूप, शिवरीनारायण में बाढ़ से बिगड़े हालात
जांजगीर-चांपा में महानदी का रौद्र रूप, शिवरीनारायण में बाढ़ से बिगड़े हालात रिपोर्टर — गुलशन कुमार जिला — जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण। गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र में नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और बाढ़ का पानी शहर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। शबरी सेतु पूरी तरह पानी में डूब गया है। बताया जा रहा है कि पुल से करीब 7 फीट ऊपर पानी बह रहा है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं मेला ग्राउंड और चौपाटी क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी भर गया है। नटराज चौक, बिलासपुर रोड और केरा मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर पानी पहुंचने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई वार्डों और मोहल्लों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 1 के रहवासियों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है। शहर के कई हिस्सों में लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए सांस्कृतिक भवन सहित अन्य स्थानों पर राहत व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन और राहत दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | Hamar Pradesh CG
गणेश विसर्जन के दौरान विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
गणेश विसर्जन के दौरान विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर — कमलेश कुमार जिला — जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद हुई मारपीट में 74 वर्षीय बुजुर्ग जोत राम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी और बलौदा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल चार आरोपियों शिव कुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थान: ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
महामाया मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
महामाया मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन बाहरी लोगों को सदस्य बनाए जाने का आरोप, सुगम दर्शन शुल्क सहित कई व्यवस्थाओं पर उठे सवाल रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में ट्रस्ट की सदस्यता और मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया है। बुधवार को स्थानीय हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंदिर ट्रस्ट में स्थानीय लोगों की अपेक्षा बाहरी लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि मंदिर की व्यवस्थाओं और संचालन से जुड़े निर्णयों में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। सदस्यता प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट में ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया है, जो स्थानीय क्षेत्र से संबंधित नहीं हैं। उन्होंने सदस्यता प्रक्रिया को सार्वजनिक और पारदर्शी बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान यह आरोप भी लगाया गया कि ट्रस्ट के सदस्यों के बच्चों को अनुकंपा के आधार पर सदस्य बनाए जाने की बात सामने आ रही है। संगठनों ने इस संबंध में नियमों और प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की है। ₹100 सुगम दर्शन शुल्क पर भी आपत्ति मंदिर में सुगम दर्शन के लिए ₹100 शुल्क निर्धारित किए जाने को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि शुल्क व्यवस्था से संबंधित नियम, उद्देश्य और इससे प्राप्त राशि के उपयोग की जानकारी श्रद्धालुओं के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। ज्योति कलश के तेल की खरीदी पर सवाल मंदिर में ज्योति कलश के लिए तेल की खरीदी को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए। उनका दावा है कि तेल की खरीदी गैर-हिंदू द्वारा संचालित कंपनी से की जा रही है। संगठनों ने खरीद प्रक्रिया और संबंधित नियमों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। नवरात्रि भोजन व्यवस्था पर भी उठे सवाल नवरात्रि के दौरान मंदिर में होने वाली भोजन व्यवस्था और इसके ठेके को लेकर भी विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भोजन व्यवस्था का ठेका ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा ही लिया जाता है। उन्होंने इसे लेकर संभावित हितों के टकराव की स्थिति स्पष्ट करने और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने की मांग की। धर्मशाला के कमरों के उपयोग पर भी आरोप मंदिर से जुड़ी धर्मशाला के कमरों के उपयोग को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि ट्रस्ट के कुछ सदस्यों द्वारा धर्मशाला के कमरों का लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। संगठनों ने कमरों के आवंटन, उपयोग और नियमों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। एक साथ उठे कई सवाल विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रस्ट की सदस्यता, स्थानीय लोगों की भागीदारी, सुगम दर्शन शुल्क, ज्योति कलश के तेल की खरीदी, नवरात्रि भोजन व्यवस्था और धर्मशाला के उपयोग समेत कई मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए। ट्रस्ट के जवाब का इंतजार प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं, ट्रस्ट की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्रस्ट का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मंदिर ट्रस्ट उठाए गए सवालों पर क्या स्पष्टीकरण देता है और आगे व्यवस्थाओं को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। रिपोर्टर — आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, रतनपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | विशेष रिपोर्ट