Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 140 प्रतिबंधित टैबलेट का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम, नगरी, जिला - धमतरी

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*‌

 

फरार आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल सहित 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त

 

धमतरी जिले में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर (27 वर्ष), निवासी अम्बेडकर वार्ड, शीतला मंदिर के पास, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

14 हजार रुपये में बेची थीं 140 नशीली टैबलेट

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा (22 वर्ष), निवासी मराठापारा धमतरी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान विशेष शर्मा ने अपने बयान में खुलासा किया था कि उसने नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर से प्रतिबंधित नशीली दवा Nitrosun-10 की 14 पत्तियां, कुल 140 टैबलेट, 14 हजार रुपये में खरीदी थीं।

 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

 

मामले में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान 23 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने 26 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा को 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14 हजार रुपये में बेचना स्वीकार किया।

 

10,400 रुपये की संपत्ति जब्त

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी 400 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त रियलमी कंपनी का पुराना मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इस प्रकार कुल 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

पुलिस ने आरोपी को 23 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

नशे के अवैध कारोबारियों को पुलिस की सख्त चेतावनी

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos