Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 *कोरबा: पट्टा सर्वे में ‘खेल’! गरीबों का हक छीनकर नौकरीपेशा और जनप्रतिनिधियों को बना दिया पात्र, जनदर्शन में फूटा गुस्सा*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान

जिला - कोरबा पाली

 

 कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 में शासकीय पट्टा वितरण के लिए किए गए सर्वे में भारी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। निगम और राजस्व विभाग के अमले पर आरोप है कि उन्होंने वास्तविक पात्रों को दरकिनार कर सरकारी नौकरी करने वालों और जनप्रतिनिधियों को पट्टे का पात्र बना दिया है। सर्वे सूची सार्वजनिक होने के बाद आक्रोशित वार्डवासी बड़ी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच व दोबारा सर्वे कराने की मांग की।

 

 *बंद कमरे में बनी सूची, 50 साल पुराने बाशिंदे गायब* - 

 

शासकीय पट्टा के लिए 27 नवंबर तक दावा-आपत्ति मंगाई गई है। जब वार्ड-1 की पात्रता सूची सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। सूची में उन लोगों के नाम शामिल हैं जो संपन्न हैं, शासकीय सेवा में हैं या जनप्रतिनिधि हैं, जबकि पिछले 40 से 50 वर्षों से झोपड़ी और कच्चे मकानों में रह रहे गरीब परिवारों के नाम गायब हैं। वार्डवासियों का सीधा आरोप है कि सर्वे टीम ने घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय एक जनप्रतिनिधि के घर बैठकर मनमर्जी से यह सूची तैयार की है।

 

 *अवैध कब्जे पर खड़े किए पक्के मकान, कार्रवाई का डर नहीं*-

 

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में रहवासियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पद पर रहते हुए जनप्रतिनिधियों और शासकीय सेवकों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनाना नियमों और आचरण संहिता का सीधा उल्लंघन है। नियमों के तहत जांच में दोषी पाए जाने पर जनप्रतिनिधि का पद जा सकता है और सरकारी कर्मचारियों पर निलंबन या बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। इसके बावजूद रसूखदारों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

 

 *दोषी अधिकारियों पर गिरे गाज* - वार्डवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि भ्रामक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाले निगम और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, वर्तमान सूची को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से नया सर्वे कराया जाए, ताकि दशकों से निवास कर रहे वास्तविक गरीब परिवारों को उनका हक मिल सके।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos