Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चिट्टा तस्करी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ब्लॉक रिपोर्टर - वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

 

धमतरी सहित 7 जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासन का आदेश जारी, जेल से रिहाई के बाद होगा प्रभावशील

 

*नगरी/धमतरी ।* जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस की अनुशंसा पर जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली (35 वर्ष) के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है। 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार आरोपी को धमतरी सहित कुल सात जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी को धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव एवं गरियाबंद जिले की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। वर्तमान में आरोपी जिला जेल धमतरी में अन्य आपराधिक प्रकरणों में निरुद्ध है। ऐसे में जिला बदर का आदेश जेल से रिहाई की तिथि से प्रभावशील होगा।

 

मारपीट, जान से मारने की धमकी और चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज

 

पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आमातालाब रोड, गली नंबर-04 निवासी अभिनव तिवारी उर्फ लवली वर्ष 2023 से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, चाकू एवं तलवार जैसे हथियारों से भय उत्पन्न करने तथा मादक पदार्थ चिट्टा के अवैध कारोबार से संबंधित मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा 15 सितंबर 2025 को उसे गुंडा सूची में शामिल किया गया था। इसके बावजूद आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं होने और लगातार शिकायतें मिलने के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क) एवं 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

 

प्रस्तुत साक्ष्यों एवं आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन का आदेश पारित किया।

 

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

 

जारी आदेश के अनुसार आरोपी निर्धारित अवधि के दौरान सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रतिबंधित सात जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई

 

धमतरी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं जिला बदर जैसी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos