Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

12 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
12 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 


मुंबई की सोनाली मोटे सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म से पकड़ी गई, 6 लाख का गांजा जब्त


रायपुर, 24 नवंबर 2026। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर सोनाली मोटे को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत लगभग 6,00,000 रुपए है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के संयुक्त मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे पकड़ी गई
दिनांक 23.11.2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास एक महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुंबई महाराष्ट्र बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग में गांजा रखा पाया गया।
महिला आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जब्त कर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सोनाली मोटे पति संभाजी मोटे, उम्र 42 साल, निवासी जी-1/13 न्यू म्हाडा चॉल, कोकरी आगर, सियोन कोलीवाड़ा, वाडला, मुंबई, महाराष्ट्र।
प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos