Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

हादसा

Latest हादसा news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

चैतुरगढ़ घूमने निकले रायपुर के लोगों की खुशियां मातम में बदलीं! लिम्हा टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा, 22 वर्षीय काजल साहू की उपचार के दौरान मौत, 3 गंभीर सहित 7 घायल

आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुà¤...

State Head • Nov 22, 2026

More Stories

सिनोधा गौठान में भूख-प्यास से तड़प रहे बेजुबान, 10 से अधिक मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   आज दिनांक 21तारीख दिन शनिवार समय 12 बजे मिली जानकारी अनुसार    जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनोधा के गौठान में 10 से अधिक मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गौठान में पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मवेशियों की मौत होने की आशं jiका जताई जा रही है। वहीं, कई मवेशी अब भी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने पशु विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजने की बात कही है। हालांकि, सवाल यह है कि आखिर गौठान में रखे गए इन बेजुबान मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है?गौठान का उद्देश्य मवेशियों को सुरक्षित आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन सिनोधा गौठान में लगातार मवेशियों की मौत और अन्य मवेशियों के बदहाल होने की स्थिति ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते चारा-पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था की गई होती, तो क्या इन बेजुबानों की जान बचाई जा सकती थी?देखना होगा कि पशु विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करते हैं और मवेशियों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच कब तक होती है। साथ ही, इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Nov 21, 2026 Read

सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    डोंगरगढ़। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ के बधियाटोला निवासी 21 वर्षीय विवेक साहू की कमर में चाकू का करीब 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा रह गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में बिना समुचित जांच किए घाव पर टांके लगाकर उसे घर भेज दिया गया। समय रहते चाकू का टुकड़ा सामने आने से युवक की जान बच गई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।   जानकारी के अनुसार, आपसी झड़प के दौरान विवेक साहू चाकू से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में वे उपचार के लिए डोंगरगढ़ स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने घाव की गंभीरता और अंदरूनी स्थिति की उचित जांच किए बिना टांके लगा दिए और युवक को घर भेज दिया।   हालांकि, उपचार के बाद भी विवेक को दर्द से राहत नहीं मिली। लगातार परेशानी होने पर उन्होंने घाव का एक्स-रे कराया, जिसमें शरीर के अंदर चाकू का करीब 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शरीर में फंसे चाकू के टुकड़े को निकालकर दोबारा उपचार किया गया।   सरकारी अस्पताल के उपचार पर उठे गंभीर सवाल   इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर घाव की जांच के दौरान चाकू का इतना बड़ा टुकड़ा कैसे नजर नहीं आया? क्या टांके लगाने से पहले आवश्यक जांच की गई थी? यदि जांच की गई थी, तो शरीर के भीतर फंसा चाकू का टुकड़ा सामने क्यों नहीं आया?   पुलिस को भी नहीं मिली घटना की जानकारी   मामले में एक और सवाल यह सामने आया है कि चाकूबाजी की घटना और घायल युवक के उपचार की जानकारी डोंगरगढ़ पुलिस तक क्यों नहीं पहुंची। युवक के सरकारी अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में उपचार कराने के बावजूद पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पतालों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।   एसडीओपी ने कहा, जल्द लिया जाएगा संज्ञान   डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।   अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत है। यदि उपचार में लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज की जान जोखिम में न पड़े।   फिलहाल युवक के शरीर से चाकू का टुकड़ा निकाल दिया गया है, लेकिन सरकारी अस्पताल की कथित लापरवाही और जवाबदेही को लेकर उठे सवालों काजवाब मिलना बाकी है।

Nov 20, 2026 Read

बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका 

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   आज दिनांक 20तारीख दिन शुक्रवार समय 2 बजे मिली जानकारी अनुसार      बारनवापारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर बीट क्रमांक 127 में एक दुर्लभ वन्यजीव काले हिरण (ब्लैकबक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।       मिली जानकारी के अनुसार, बारनवापारा रेंज के रामपुर बीट क्रमांक 127 के जंगल क्षेत्र में एक काला हिरण विचरण कर रहा था। इसी दौरान उस पर किसी वन्यजीव अथवा आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण की मौत हो गई।   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला   घटना की जानकारी मिलते ही बारनवापारा वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान और बीट गार्ड रोशन निषाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। मृत हिरण का पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।   तेंदुआ या कुत्तों के हमले की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा   इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान ने बताया कि काले हिरण की मौत तेंदुए (लेपर्ड) या कुत्तों के काटने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।   इस घटना के बाद वन क्षेत्र के आसपास आवारा कुत्तों की बढ़ती आवाजाही और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। अब देखना होगा कि वन विभाग जंगल में आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने और दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

Nov 20, 2026 Read

बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका 

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   आज दिनांक 20तारीख दिन शुक्रवार समय 2 बजे मिली जानकारी अनुसार      बारनवापारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर बीट क्रमांक 127 में एक दुर्लभ वन्यजीव काले हिरण (ब्लैकबक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।       मिली जानकारी के अनुसार, बारनवापारा रेंज के रामपुर बीट क्रमांक 127 के जंगल क्षेत्र में एक काला हिरण विचरण कर रहा था। इसी दौरान उस पर किसी वन्यजीव अथवा आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण की मौत हो गई।   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला   घटना की जानकारी मिलते ही बारनवापारा वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान और बीट गार्ड रोशन निषाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। मृत हिरण का पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।   तेंदुआ या कुत्तों के हमले की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा   इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान ने बताया कि काले हिरण की मौत तेंदुए (लेपर्ड) या कुत्तों के काटने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।   इस घटना के बाद वन क्षेत्र के आसपास आवारा कुत्तों की बढ़ती आवाजाही और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। अब देखना होगा कि वन विभाग जंगल में आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने और दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

Nov 20, 2026 Read

ट्रैक्टर थ्रेशर मशीन के चपेट में आने से युवती की मौके पर हुई मौत

सोनू महंत । ब्लॉक रिपोर्टर लैलूंगा    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा (अस्पताल ) में नर्स की पोस्ट पर पदस्थ थीं कई वर्ष लैलूंगा अस्पताल में सेवा कार्य करने के बाद अब इस दुनिया को अलविदा कह गए पूरे ग्राम में शोक की लहर     दिनांक 20/11/2026 को युवती  दिलेश्वरी बैगा पिता मन्नू बैगा एवं परिवार अपना निजी धान मिसाई हेतु ग्राम बूढ़ीकुटेन में अपने खेत के पास ट्रैक्टर थ्रेसर भाड़े पर बुलाया गया करीबन 12:00 बजे धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर थ्रेसर के कनेक्टिंग साफ्ट एवं बेल्ट में। युवती के कपड़े फंस गए और कुछ ही समय में शरीर को थ्रेसर अपनी ओर खींच लिया ।ट्रैक्टर के तत्काल बंद न होने के कारण मौके पर युवती की मौत हो गई । लैलूंगा पुलिस की उपस्थिति बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Nov 20, 2026 Read

नवरंगपुर-सारंगढ़ मार्ग पर हादसा, दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार

[11/18, 10:13 PM] सरायपाली: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी KIA कार, शिक्षक कैलाश साहू की गई जान, बुजुर्ग महिला घायल, शिक्षक की मौत से गांव में मातम   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली  देवराम चौहान     सरायपाली। नवरंगपुर-सारंगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार KIA कार की चपेट में आने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बसना ब्लॉक के ग्राम केवटापाली निवासी कैलाश साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंबिकाबाई साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।   मृतक केवटापाली निवासी कैलाश साहू   मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश साहू शिक्षक थे और अचानकपुर में अध्यापन कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नवरंगपुर-सारंगढ़ मार्ग पर KIA कार क्रमांक CG 04 QP 1854 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले कैलाश साहू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान 65 वर्षीय अंबिकाबाई साहू भी कार की चपेट में आकर घायल हो गईं।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी है।  घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंबिकाबाई साहू   इस दर्दनाक हादसे की खबर से ग्राम केवटापाली सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। एक शिक्षक की असामयिक मौत से परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Nov 18, 2026 Read

*बिर्रा तेज रफ़्तार बस -- घिवरा महामाया पेट्रोल पंप के पास बाईक चालक पेट्रोल भरकर बाईक चालक आगे बढ़ रहे थे कि गुरूकृपा बस हसोद रोड महामाया पेट्रोल टंकी के सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी बाइक सवार की मौके पर मौत*

✍️गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    बिर्रा. बस ड्राइवर ने चालक ने पूरी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को जबर्दस्त ठोकर मारी जिससे बाईक चालक को गंभीर चोटे आई है बाईक के परखच्चे उड़ गए हैं वहीं बाईक चालक को गंभीर हालत में ईलाज कराने के लिए चाम्पा ले जाते समय बाईक चालक केशव प्रसाद बंजारे की मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार जिला सारगंढ थाना बिलाईगढ के ग्राम नगरदा निवासी केशव प्रसाद बंजारे उम्र 35वर्ष पिता जगतराम बंजारे अपने वाहन सीडी डिलक्स CG 06 GP 5506अपने बाईक के साथ किसी काम के सिलसिले में हसौद जा रहे थे इसी बीच बाईक में महामाया पेट्रोल पंप घिवरा रोड़ में सुबह 10बजकर 30मिनट में बाईक चालक ने पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराकर आगे बढ़ रहे थे इसी बीच गुरूकृपा बस CG 10 BZ8293के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण बाईक चालक को गंभीर चोटे आई है वहीं बाईक की परखच्चे उड़ गए हैं वहीं बाईक चालक को गंभीर हालत में ईलाज के लिए चाम्पा ले जाते समय बीच रास्ते में चालक की मौत हो गई है पुलिस को सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े ने मर्ग कायम कर   शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम कै लिए बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है

Nov 18, 2026 Read

 *सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती*

✍️हमर प्रेदश छत्तीसगढ़ योगेश शर्मा  ब्लॉक रिपोर्टर पत्थलगांव   पत्थलगांव। पत्थलगांव–रायगढ़ रोड पर आज शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से कोरबा स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सहायता पहुंचाई और उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता सामने आई है।

Nov 18, 2026 Read

जाली में तेज रफ्तार और नशे ने मचाया कहर! शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक हाईवे पर फिसला, गंभीर रूप से घायल; हेलमेट भी नहीं पहना था

✍️आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़  रतनपुर। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किस तरह जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसकी एक बानगी 17 नवंबर की रात रतनपुर क्षेत्र के जाली में देखने को मिली। कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर फिसल गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोमल धीवर, निवासी ग्राम नेवसा, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और उसने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।   मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 नवंबर 2026 की रात करीब 20:35 बजे की है। हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG10BG1152 कोरबा की ओर से बिलासपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान जाली के पास तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गई और चालक हादसे का शिकार हो गया।   बताया जा रहा है कि बाइक सवार शराब के नशे में था। नशे की हालत में तेज गति से वाहन चलाने के कारण वह सड़क पर अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया। वहीं, बाइक चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनना भी गंभीर लापरवाही के रूप में सामने आया है। यदि चालक ने हेलमेट पहना होता तो सिर में लगने वाली चोट की गंभीरता कम होने की संभावना हो सकती थी।   NHAI एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल   हादसे की जानकारी मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल बाइक सवार को तत्काल रतनपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थिति को सामान्य करने और हाईवे पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई।   जानकारी के मुताबिक, रात करीब 20:43 बजे दुर्घटनास्थल को साफ कर दिया गया, जिससे हाईवे पर आवागमन फिर से सामान्य हो सके।   शराब पीकर वाहन चलाना बन रहा सड़क हादसों की बड़ी वजह   लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के बीच शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार और हेलमेट की अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। नशे की हालत में चालक की निर्णय लेने और वाहन नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही चालक के साथ-साथ दूसरे राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।   यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी   इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और शराब के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाना प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है। सड़क पर सुरक्षित पहुंचना किसी भी यात्रा से अधिक महत्वपूर्ण है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील: शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ISI प्रमाणित हेलमेट पहनें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है।

Nov 17, 2026 Read

दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्णागिरी बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय आरिफ खान की मौत, बाइक समेत बस के नीचे दबा युवक

✍️ हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ में हादसे से पसरा मातम, परिवार में मचा कोहराम   रायगढ़/लैलूंगा, 17 नवंबर 2026।   रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक आरिफ खान की जान चली गई। पूर्णागिरी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में युवक बाइक समेत बस के नीचे जा समाया। हादसा इतना भयावह था कि आरिफ खान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।   🔴 आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ दर्दनाक हादसा   मिली जानकारी के अनुसार, आरिफ खान अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पूर्णागिरी बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत बस के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।   मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाली स्थिति   घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।   परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   26 वर्षीय आरिफ खान की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे को खोने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तारागढ़ क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक व्याप्त है।   पुलिस जांच में जुटी   हादसे के बाद लैलूंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।   तेज रफ्तार पर नियंत्रण की उठी मांग   इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Nov 17, 2026 Read

बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 26 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर    मुड़ागांव में भीषण सड़क हादसा, पूर्णागिरी बस और बाइक की टक्कर से मची अफरा-तफरी।   पत्थलगांव थानाक्षेत्र के सीमावर्ती गांव मुड़ागाँव में आज पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही पूर्णागिरी बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय आरिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तारागढ़ निवासी आरिफ खान पिता ईदु खान किसी काम से मुड़ागांव गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान मुड़ागांव के पास सामने से आ रही पूर्णागिरी बस क्रमांक CG 14 G 4511 से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत बस के नीचे जा घुसा।   घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।   एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और सड़क पर लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, यह हादसा इसकी गंभीर चेतावनी है।   राज काज न्यूज़ | खबर हटके, सच के साथ।

Nov 16, 2026 Read

छुट्टी पर घर आया SSB जवान, ड्यूटी लौटने से पहले उठाया आत्मघाती कदम; घर में मिला शव, गांव में पसरा मातम...

  ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी/सिहावा... धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम सातबहाना में छुट्टी पर घर आए SSB के 32 वर्षीय जवान डाकेश, पिता भीमकुमार सोम, का शव घर में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।   बताया जा रहा है कि डाकेश कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में SSB की 28वीं बटालियन में तैनात था। वह करीब 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।   घर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी   घटना की सूचना मिलने के बाद सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लिया है।   फिलहाल जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।   ड्यूटी पर लौटने से पहले हुई घटना   डाकेश की सोमवार को ड्यूटी पर वापसी प्रस्तावित थी। लेकिन उससे पहले ही घर में उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।   फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Nov 16, 2026 Read
1 2 3 Next