✍️हमर प्रेदश छत्तीसगढ़ योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर पत्थलगांव
पत्थलगांव। पत्थलगांव–रायगढ़ रोड पर आज शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से कोरबा स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सहायता पहुंचाई और उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता सामने आई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!