रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
आज दिनांक 21तारीख दिन शनिवार समय 12 बजे मिली जानकारी अनुसार
जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनोधा के गौठान में 10 से अधिक मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गौठान में पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मवेशियों की मौत होने की आशं jiका जताई जा रही है। वहीं, कई मवेशी अब भी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने पशु विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजने की बात कही है। हालांकि, सवाल यह है कि आखिर गौठान में रखे गए इन बेजुबान मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है?गौठान का उद्देश्य मवेशियों को सुरक्षित आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन सिनोधा गौठान में लगातार मवेशियों की मौत और अन्य मवेशियों के बदहाल होने की स्थिति ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते चारा-पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था की गई होती, तो क्या इन बेजुबानों की जान बचाई जा सकती थी?देखना होगा कि पशु विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करते हैं और मवेशियों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच कब तक होती है। साथ ही, इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!