Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 26 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर 

 

मुड़ागांव में भीषण सड़क हादसा, पूर्णागिरी बस और बाइक की टक्कर से मची अफरा-तफरी।

 

पत्थलगांव थानाक्षेत्र के सीमावर्ती गांव मुड़ागाँव में आज पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही पूर्णागिरी बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय आरिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तारागढ़ निवासी आरिफ खान पिता ईदु खान किसी काम से मुड़ागांव गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान मुड़ागांव के पास सामने से आ रही पूर्णागिरी बस क्रमांक CG 14 G 4511 से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत बस के नीचे जा घुसा।

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और सड़क पर लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, यह हादसा इसकी गंभीर चेतावनी है।

 

राज काज न्यूज़ | खबर हटके, सच के साथ।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos