Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

डोंगरगढ़। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ के बधियाटोला निवासी 21 वर्षीय विवेक साहू की कमर में चाकू का करीब 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा रह गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में बिना समुचित जांच किए घाव पर टांके लगाकर उसे घर भेज दिया गया। समय रहते चाकू का टुकड़ा सामने आने से युवक की जान बच गई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

 

जानकारी के अनुसार, आपसी झड़प के दौरान विवेक साहू चाकू से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में वे उपचार के लिए डोंगरगढ़ स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने घाव की गंभीरता और अंदरूनी स्थिति की उचित जांच किए बिना टांके लगा दिए और युवक को घर भेज दिया।

 

हालांकि, उपचार के बाद भी विवेक को दर्द से राहत नहीं मिली। लगातार परेशानी होने पर उन्होंने घाव का एक्स-रे कराया, जिसमें शरीर के अंदर चाकू का करीब 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शरीर में फंसे चाकू के टुकड़े को निकालकर दोबारा उपचार किया गया।

 

सरकारी अस्पताल के उपचार पर उठे गंभीर सवाल

 

इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर घाव की जांच के दौरान चाकू का इतना बड़ा टुकड़ा कैसे नजर नहीं आया? क्या टांके लगाने से पहले आवश्यक जांच की गई थी? यदि जांच की गई थी, तो शरीर के भीतर फंसा चाकू का टुकड़ा सामने क्यों नहीं आया?

 

पुलिस को भी नहीं मिली घटना की जानकारी

 

मामले में एक और सवाल यह सामने आया है कि चाकूबाजी की घटना और घायल युवक के उपचार की जानकारी डोंगरगढ़ पुलिस तक क्यों नहीं पहुंची। युवक के सरकारी अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में उपचार कराने के बावजूद पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पतालों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

एसडीओपी ने कहा, जल्द लिया जाएगा संज्ञान

 

डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत है। यदि उपचार में लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज की जान जोखिम में न पड़े।

 

फिलहाल युवक के शरीर से चाकू का टुकड़ा निकाल दिया गया है, लेकिन सरकारी अस्पताल की कथित लापरवाही और जवाबदेही को लेकर उठे सवालों काजवाब मिलना बाकी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos