Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छुट्टी पर घर आया SSB जवान, ड्यूटी लौटने से पहले उठाया आत्मघाती कदम; घर में मिला शव, गांव में पसरा मातम...

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

 

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी/सिहावा... धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम सातबहाना में छुट्टी पर घर आए SSB के 32 वर्षीय जवान डाकेश, पिता भीमकुमार सोम, का शव घर में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

बताया जा रहा है कि डाकेश कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में SSB की 28वीं बटालियन में तैनात था। वह करीब 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

घर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लिया है।

 

फिलहाल जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

 

ड्यूटी पर लौटने से पहले हुई घटना

 

डाकेश की सोमवार को ड्यूटी पर वापसी प्रस्तावित थी। लेकिन उससे पहले ही घर में उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos