Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*बीजापुर के फुटबॉल मैदान में आज वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ था।*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
*बीजापुर के फुटबॉल मैदान में आज वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ था।*

संवाददाता सचिन सिंह

जिला प्रमुख बीजापुर 

हमर प्रदेश CG न्यूज़

 

बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भैरमगढ़ मंडल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबला शुरू होते ही दोनों टीमों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। दर्शकों की तालियां, खिलाड़ियों की भागदौड़ और हर गोल पर उठता शोर, पूरा मैदान जैसे उत्सव में बदल गया था।

भैरमगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। एकजुटता, तेज पासिंग और दमदार डिफेंस के दम पर उन्होंने विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया और फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठा ली।

ट्रॉफी उठाते ही खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को गले लगाते, नाचते-गाते खिलाड़ियों का ये पल हर किसी के कैमरे में कैद हो गया।

 

अब ये विजेता टीम संभाग स्तर पर बीजापुर का प्रतिनिधित्व करेगी। युवा खिलाड़ियों में इस जीत के बाद काफी जोश देखने को मिल रहा है और सबकी नजरें अब संभाग के मुकाबले पर टिकी हैं।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos