Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 37 पौवा शराब और ₹5,250 की सामग्री जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 

 

कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम रूपनगर में कुम्हारी सुलभ के पास घेराबंदी कर महिला को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा।

 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान सीता जगत (55 वर्ष), पति इंद्र जगत, निवासी रूपनगर वार्ड क्रमांक 15, कुम्हारी के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने महिला के कब्जे से 27 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा और 10 पौवा सुपर प्लेन मदिरा, कुल 37 पौवा (6.660 बल्क लीटर) शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 1,750 रुपये नगद भी जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5,250 रुपये की सामग्री अपने कब्जे में ली।

 

आरोपी महिला के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 386/26 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

इस कार्रवाई में कुम्हारी थाना की महिला पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos