Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🩸 कर्तव्य के साथ मानवता की सेवा, जवानों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

जगदलपुर। पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) लालबाग, जगदलपुर एवं महारानी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

 

इस आयोजन के माध्यम से जवानों ने यह संदेश दिया कि कर्तव्य निभाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करना भी समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानव सेवा के प्रति समर्पण की यह पहल सराहनीय एवं प्रेरणादायी रही।

 

रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। जवानों की इस पहल ने समाज के लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आने और मानवता की सेवा में सहभागी बनने का संदेश दिया।

 

“रक्तदान महादान है, आपका एक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है।”

🩸 रक्तदान करें, जीवन बचाएं। ❤️

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos