संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर
हमर प्रदेश CG न्यूज़

🔳 *थाना पामेड़ एवं आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग अलग कार्यवाही में माओवादी डम्प बरामद ।*
🔳 *थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत कोरागुटटा के जंगल से माओवादी डम्प बरामद, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त, जिला बल एवं कोबरा 208 की कार्यवाही ।*
🔳 *थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत पेद्दापुन्नुर के जंगल से माओवादी डम्प से 02नग भरमार, जिंदा राउण्ड एवं विस्फोटक बरामद, जिला बल एवं केरिपु 62/ई कंपनी की कार्यवाही ।*
🔳 जिला बीजापुर में खुफिया जानकारी एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा छिपाकर रखा गया माओवादी डम्पा बरामद करने में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
🔳 जिला बल एवं 208 कोबरा वाहिनी द्वारा आसूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोरागुटटा के जंगल में सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सर्चिंग में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा आईईडी सर्किट निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
🔳 *बरामद सामग्री में प्रमुख रूप से—*
• 14 नग विभिन्न प्रकार के VHF सेट एवं 01 नग UHF सेट।
• 01 नग DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन।
• 01 नग सैमसंग लैपटॉप।
• 01 नग असेंबल्ड PCB बॉक्स।
• सोल्डरिंग स्टेशन, सोल्डरिंग वायर एवं फ्लक्स।
• 08 नग एंटीना एवं विभिन्न प्रकार की बैटरियां।
• 01 नग FM रिसीवर एवं 01 नग मोनोक्युलर PNV साइट।
• कैपेसिटर, रेजिस्टर, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीकी उपकरण।
उक्त सामग्री का उपयोग माओवादियों द्वारा संचार व्यवस्था एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण/मरम्मत सहित अन्य गतिविधियों में किए जाने की आशंका है।
🔳 जिला बल एवं केरिपु 62/ई कंपनी की कार्यवाही में थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत पेद्दापुन्नुर के जंगल से माओवादियों के द्वारा छुपाकर रखा गया डम्प बरादम किया गया जिसमें 02 नग भरमार बंदूक, एके-47, एसएलआर, इंसास, 12 बोर के जिंदा राउण्ड, टिफिन बम, इलेक्ट्रीक वायर बरामद किया गया ।
🔳 थाना पामेड़ एवं आवापल्ली द्वारा डम्प से बरामद हथियार, उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
🔳 बीजापुर पुलिस की अपील : बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान डीमाईनिंग की कार्यवही संचालित किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, डम्प अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!