ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
 ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर

ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन, 12 विभागों की टीम ने ग्रामीणों को दी सुविधाएं

खड़गवां (MCB) जिले के ग्राम पंचायत कौड़ीमार में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं ग्राम पंचायत कौड़ीमार की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह जी के सहयोग से किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित कुल 12 विभागों की टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

 

इस जनसेवा शिविर से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विभागों की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

 

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास और जनहित की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कौड़ीमार की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित शिविर में शामिल सभी 12 विभागों की टीम के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।

 

✍️ ब्लॉक रिपोर्टर – भगवान सिंह

 

📍 ग्राम पंचायत कौड़ीमार, ब्लॉक खड़गवां, जिला MCB (छत्तीसगढ़)

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos