Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

SECROBCEA एवं रेलवे प्रशासन के बीच दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, कर्मचारी समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन (SECROBCEA) एवं रेलवे प्रशासन के बीच महाप्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के माननीय महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने की, जबकि बैठक का समन्वय प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) श्रीमती दर्शिता अहलूवालिया ने किया।

 

बैठक में नागपुर, रायपुर एवं बिलासपुर मंडलों के जोनल और मंडलीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान कर्मचारी कल्याण, कर्मचारियों के अधिकारों तथा विभिन्न लंबित समस्याओं से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा गया। रेलवे प्रशासन ने उठाए गए विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर आपसी संवाद, समन्वय एवं समाधान की दिशा में सार्थक पहल देखने को मिली।

 

महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने कर्मचारियों की जायज समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन के समक्ष रखने तथा प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में SECROBCEA की रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

 

दो दिवसीय बैठक को कर्मचारी कल्याण एवं लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। एसोसिएशन ने कर्मचारी हितों, कल्याण एवं अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

SECROBCEA – कर्मचारी कल्याण एवं अधिकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos