Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*युवती का रास्ता रोककर अपहरण व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

*मगरलोड पुलिस का त्वरित एक्शन: दिनदहाड़े युवती को बाइक पर जबरन उठा ले जाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाइक जब्त*

 

▪️ *सड़क पर युवती से बदसलूकी और अपहरण की कोशिश नाकाम: एक आरोपी सलाखों के पीछे, फरार मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी*  

 

 

एक युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जबरन अपहरण करने के मामले में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की है। थाना मगरलोड पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

थाना मगरलोड क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेन्हाभाठा निवासी प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23 नवंबर की सुबह वह अपने होटल में सामान छोड़कर स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास आरोपी एवं उसके साथी पुष्पेन्द्र यादव ने अपनी मोटरसाइकिल (प्लेटिना) से उसका पीछा करना शुरू किया और ग्राम सेन्हाभाठा प्राथमिक शाला के पास जबरन स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

मुख्य आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत व बदसलूकी करते हुए उसे जबरन उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। युवती द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाया और दांत से गाल पर काटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए ग्राम परसवानी, भोथीडीह व राजिम के रास्ते बोरसी पुरैना मोड़ की ओर ले जाने का प्रयास किया। बोरसी पुरैना मोड़ के पास युवती के फूफा कैलाश साहू व ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी किए जाने पर मुख्य आरोपी मनमोहन साहू बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मगरलोड में तत्काल अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 74, 140(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और संदेही आरोपी पुष्पेन्द्र यादव (पिता रेवन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौद, थाना मगरलोड) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 3899 को विधिवत जब्त किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी पुष्पेन्द्र यादव को आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 07.12.2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार मुख्य आरोपी मनमोहन साहू की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos