Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में बिना लाइसेंस चल रहा था आंचल नर्सिंग होम, डॉक्टर-नर्स के बिना चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
महासमुंद में बिना लाइसेंस चल रहा था आंचल नर्सिंग होम, डॉक्टर-नर्स के बिना चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

देवराम चौहान 

ब्लॉक रिपोर्टर 

देवराम चौहान 

24/11/2026

 

*महासमुंद:*

 

महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही और अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। शहर में बिना लाइसेंस संचालित आंचल नर्सिंग होम पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पता चला कि अस्पताल में ना तो डॉक्टर था, ना ही नर्स - फिर भी मरीजों का इलाज चल रहा था।

*डॉक्टर-नर्स के बिना चल रहा था अस्पताल:*

जानकारी के मुताबिक आंचल नर्सिंग होम में बिना किसी योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स के ही मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा था, लेकिन संचालकों को इसकी कोई परवाह नहीं थी।

जब टीम पहुंची तो अस्पताल में अव्यवस्था का आलम था। न तो इलाज के सही कागजात मिले, न ही लाइसेंस।

 

*टीम ने मारा छापा, शटर में लगा ताला:*

छापेमारी के दौरान टीम ने नर्सिंग होम की जांच की। जांच में कई खामियां सामने आईं। इसके बाद अस्पताल के शटर में ताला लगा दिया गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

 

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अस्पताल के बंद शटर के बाहर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

 

*मरीजों की जान से खिलवाड़:*

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बिना लाइसेंस वाले अस्पतालों में गरीब मरीजों को सस्ते इलाज के नाम पर बुलाया जाता है और उनकी जान से खिलवाड़ किया जाता है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

 

*स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी:*

स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि जिले में बिना लाइसेंस संचालित किसी भी नर्सिंग होम, क्लिनिक और अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अवैध अस्पतालों की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

*इलाके में चर्चा:*

बिना लाइसेंस चल रहे आंचल नर्सिंग होम के खुलासे के बाद पूरे महासमुंद में हड़कंप मच गया है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे अस्पतालों पर लगातार छापेमारी होनी चाहिए, ताकि किसी मासूम मरीज की जान खतरे में न पड़े।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos