Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*पत्थलगांव के प्रसिद्ध किलकिला मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर शुरू हुआ जमीन विवाद अब और गरमाता जा रहा है। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को 20 फीट जमीन देने के समझौते पर अब हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने कड़ा विरोध जताया है।*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव   

 

दरअसल, किलकिला मंदिर परिसर में पुरानी बाउंड्रीवाल को तोड़कर नई दीवार बनाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे, जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन से चार बार जमीन की नाप-जोख की। मामला शांत कराने के लिए प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर समिति और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई, जिसमें पुरानी बाउंड्रीवाल से अंदर की तरफ 20 फीट जमीन ग्रामीणों को देने पर सहमति बनी।

लेकिन अब इस फैसले के खिलाफ पत्थलगांव क्षेत्र के हिंदू संगठन और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु खुलकर सामने आ गए हैं। संगठनों का साफ कहना है कि यह समझौता उन्हें मंजूर नहीं है और नई बाउंड्रीवाल का निर्माण पुरानी सीमा पर ही होना चाहिए।

 

मंदिर की जमीन पर इस तरह का कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जहां पहले से पुरानी बाउंड्रीवाल बनी हुई थी, नई दीवार भी ठीक उसी सीमा पर बननी चाहिए। हम मंदिर की जमीन से एक इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।"

फिलहाल, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद यह मामला एक बार फिर प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि जनभावनाओं और विवाद के बीच प्रशासन क्या नया रास्ता निकालता है।

पत्थलगांव: किलकिला मंदिर बाउंड्रीवाल विवाद में नया मोड़

• ग्रामीणों को 20 फीट जमीन देने के समझौते पर भड़के हिंदू संगठन

• पुरानी बाउंड्रीवाल की सीमा पर ही निर्माण कराने की मांग पर अड़े श्रद्धालु

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos