Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं विधायक अंबिका मरकाम...

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन à¤...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Sep 23, 2026

More Stories

नगरी की बेटी आयशा फातिमा का MBBS के लिए चयन

नगरी की बेटी आयशा फातिमा का MBBS के लिए चयन जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  नगरी की होनहार एवं प्रतिभावान छात्रा *आयशा फातिमा पिता सरफराजुद्दीन रज़वी (अली कंप्यूटर वाले)* ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयशा का चयन *MBBS पाठ्यक्रम हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज, कांकेर* में हुआ है। आयशा शुरू से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महानदी एकेडमी, नगरी से प्राप्त की है तथा सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी से B.Sc. में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस गौरवपूर्ण सफलता से न केवल रज़वी परिवार बल्कि समस्त नगरी अंचल में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर आसिफ इकबाल खान, इरशाद खान, अब्दुल वहीद खान (अंजुमन सदर नगरी), फारूक अली (अंजुमन सदर सिहावा), योगेश साहू, गजेन्द्र कंचन, फारूक लोहानी, असलम बेग, प्रमोद साहू, हरक निषाद, साबिर मेमन, अनीस भाई, फरीद खान, नरेश छेदैहा, बसंत हिरवानी, विनय तिर्की,रोशन तिवारी, मुकीम खान सिहावा, इस्माइल मेमन रानीगांव सहित परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने आयशा को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sep 23, 2026 Read

सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 24,876 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, 1.24 करोड़ का समन शुल्क वसूला

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 24,876 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, 1.24 करोड़ का समन शुल्क वसूला   सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए निर्देश—ब्लैक स्पॉट पर रोशनी, संकेतक और स्पीड कंट्रोल की हो पुख्ता व्यवस्था   महासमुंद, 23 सितंबर 2026। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट, ओवर स्पीडिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग सहित यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।   बैठक में सांसद श्रीमती चौधरी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा ओवरलोड वाहनों पर नियमित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय चालक स्वयं के साथ-साथ अपने साथ यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।   24 हजार से अधिक बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई   पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बैठक में बताया कि जनवरी से 20 सितंबर 2026 तक जिले में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के विरुद्ध 24,876 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 1 करोड़ 24 लाख 70 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।   इसी अवधि में बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 457 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लाख 28 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 49 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां कुल 4 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।   ब्लैक स्पॉट पर हाईमास्ट लाइट और संकेतक लगाने के निर्देश   सांसद ने जिले के ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, तिराहा-चौराहा, खुले पुल-पुलिया और दुर्घटनाजन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थानों पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, कैमरा और रोड मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।   पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए। जिले में 5 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।   स्कूल-कॉलेजों में हेलमेट को लेकर सख्ती   सांसद ने शासकीय एवं निजी हाईस्कूल तथा कॉलेजों में दोपहिया वाहनों से आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के हेलमेट पहनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके पालन की जिम्मेदारी संबंधित संस्था के प्राचार्य की होगी।   उन्होंने स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को नहीं बैठाने तथा अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों से भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।   पीएम राहत और राहवीर योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार   सांसद श्रीमती चौधरी ने पीएम राहत एवं राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार और मदद मिल सके।   जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निःशुल्क एवं कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सामान्य मामलों में दुर्घटना के बाद प्रारंभिक 24 घंटे तथा गंभीर एवं जीवन रक्षक उपचार की आवश्यकता वाले मामलों में 48 घंटे तक तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाता है।   राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्वेच्छा से मदद कर उसकी जान बचाने वाले पात्र मददगार को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। घायल को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना आवश्यक है। मददगार को पुलिस पूछताछ, कानूनी झंझट और अनावश्यक परेशानी से सुरक्षा का प्रावधान भी है।   आवारा मवेशियों को हटाने 65 टीमें तैनात   बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर आवारा मवेशियों को हटाने के लिए दिन में 41 और रात में 16 टीमें कार्यरत हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर 8 टीमें लगातार सड़कों पर बैठे एवं विचरण कर रहे मवेशियों को हटाने का कार्य कर रही हैं।   जिले में पीएम राहत योजना के तहत अब तक 47 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 30 प्रकरणों को स्वीकृति दी जा चुकी है।   बैठक में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sep 23, 2026 Read

चिरायु ने बदली 7 साल के दिगेंद्र की जिंदगी, सफल हृदय ऑपरेशन के बाद लौटे खेल और स्कूल के दिन

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   चिरायु ने बदली 7 साल के दिगेंद्र की जिंदगी, सफल हृदय ऑपरेशन के बाद लौटे खेल और स्कूल के दिन   बीमारी के कारण स्कूल जाने और खेलने में होती थी परेशानी, निःशुल्क उपचार के बाद अब सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहा दिगेंद्र   महासमुंद, 23 सितंबर 2026। समय पर बीमारी की पहचान और सरकारी स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मिले निःशुल्क उपचार ने ग्राम घुचापाली निवासी 7 वर्षीय दिगेंद्र नारंग की जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत चिरायु टीम बागबाहरा के निरंतर प्रयास और समन्वय से दिगेंद्र के हृदय रोग का उपचार कराया गया। सफल ऑपरेशन के बाद अब वह स्वस्थ होकर नियमित रूप से स्कूल जा रहा है और दूसरे बच्चों की तरह खेल-कूद भी कर रहा है।   दिगेंद्र नारंग, पिता श्री पूनम नारंग, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था। हृदय रोग के कारण वह स्कूल जाने में असमर्थ था। थोड़ी देर खेलने या शारीरिक गतिविधि करने पर ही उसे थकान महसूस होने लगती थी। बीमारी का असर उसके रोजमर्रा के जीवन पर भी पड़ रहा था।   चिरायु टीम ने समय पर पहचानी बीमारी   चिरायु योजना के अंतर्गत बागबाहरा की टीम द्वारा दिगेंद्र की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच के दौरान उसके हृदय में बीमारी की पहचान हुई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया गया। चिरायु टीम ने उपचार की प्रक्रिया में लगातार मार्गदर्शन और समन्वय बनाए रखा।   टीम के प्रयासों से 19 अगस्त 2025 को रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में दिगेंद्र का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत पीटीएफई पैच के साथ वीएसडी क्लोजर एवं पल्मोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट के साथ इंट्राकार्डिएक रिपेयर किया गया।   ऑपरेशन के बाद लौटी दिगेंद्र की मुस्कान   सफल ऑपरेशन के बाद दिगेंद्र के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। अब वह नियमित रूप से स्कूल जा रहा है और पहले की तरह खेलने-कूदने लगा है। जिन गतिविधियों को करने में उसे बीमारी के कारण परेशानी होती थी, अब वह उन्हें सहजता से कर पा रहा है।   दिगेंद्र के स्वास्थ्य में आए इस बदलाव से उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है। चिरायु टीम के प्रयासों से समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ उपचार और निःशुल्क ऑपरेशन संभव हुआ, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।   चिरायु योजना के माध्यम से जिले में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। दिगेंद्र की कहानी इस बात का उदाहरण है कि समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित उपचार से बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने में मदद मिल सकती है।

Sep 23, 2026 Read

अवैध क्लीनिकों पर होगी कार्रवाई, सील करने के दिए निर्देश

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   अवैध क्लीनिकों पर होगी कार्रवाई, सील करने के दिए निर्देश   दिशा समिति की बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश   महासमुंद, 23 सितंबर 2026। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।   बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने बिना मान्यता संचालित हो रहे अवैध क्लीनिकों को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि जिले में ऐसे क्लीनिकों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध क्लीनिक पाए जाने पर उन्हें सील किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   सांसद ने लंबे समय से स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।   सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई पर जोर   सांसद ने जिले में संचालित 495 सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से खुले रहें और उनकी स्वच्छता की लगातार निगरानी हो। इसके लिए डिजिटल एप तैयार कर मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए।   मजदूरों का 15 दिन में हो भुगतान   ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने योजनाओं के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने पर जोर दिया। उन्होंने मजदूरों का भुगतान 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुक्तिधाम और पीडीएस भवनों के लिए आवश्यक स्वीकृति देने की बात कही।   स्वामित्व योजना में 71 हजार से अधिक पट्टे वितरित   स्वामित्व योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 78 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 76 हजार 821 पट्टे तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 71 हजार 675 पट्टों का वितरण किया जा चुका है। सांसद ने शेष पट्टों के वितरण के लिए शिविर आयोजित कर बैंक एवं भू-अधिकार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।   पशुपालन और आवारा पशुओं पर भी चर्चा   सांसद ने पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को उन्नत नस्ल की गाय एवं बकरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।   सड़कों की मरम्मत के निर्देश   महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पात्र हितग्राहियों का जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चयन करने की बात कही। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए क्षतिग्रस्त एवं गड्ढों वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बेलसोंडा से साराडीह मार्ग की मरम्मत की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित किया।   बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने क्षेत्रीय समस्याओं और शिकायतों के संबंध में जानकारी देते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।   योजनाओं के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगने वालों पर FIR   कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों या हितग्राहियों से अतिरिक्त राशि लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति योजनाओं के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए।   बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Sep 23, 2026 Read

दुर्ग कलेक्टर जनदर्शन में AAP ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। आम आदमी पार्टी (AAP) दुर्ग द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में जनता की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई। इस दौरान डॉ. एस.के. अग्रवाल (दुर्ग विधानसभा प्रभारी), के. ज्योति (प्रदेश सचिव), मेहरबान सिंह (पूर्व RTI प्रदेश अध्यक्ष), रऊफ अंसारी (भिलाई निगम चुनाव सह प्रभारी), मनीष मिश्रा (भिलाई निगम चुनाव प्रभारी), जसप्रीत सिंह (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), शिव शेट्टी (विधानसभा अध्यक्ष, भिलाई), मुकेश नायक (छाया पार्षद) और सोनू यादव (दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष) सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बलदेव साहू, अमजद खान, अविनाश गायकवाड़ (ब्लॉक अध्यक्ष), बलविन्द्र सिंह (संगठन मंत्री, भिलाई), धर्मेंद्र चौधरी, सूरज यादव, देवेंद्र बिजलेकर, नरेश निषाद, पुन्नूलाल (पूर्व आर्मी मैन), इन्द्रजीत सिंह, जयवर्धने, हरचरण सिंह, पुरुषोत्तम राजपूत और देवनारायण भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। AAP पदाधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। ज्ञापन के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

Sep 23, 2026 Read

*रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ*

*इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया निरीक्षण, अस्थायी परिसर में जल्द शुरू होंगी कक्षाएं*   *बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स अंतर्गत संगीत, नृत्य और रंगमंच में अध्ययन की सुविधा, 28 सितंबर तक आवेदन*   बिलासपुर , 23 सितम्बर 2026/संभाग के रायगढ़ जिले में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में शीघ्र ही अध्यापन कार्य शुरू होने जा रहा है। महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और अस्थायी परिसर में कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी सिलसिले में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ.लवली शर्मा ने जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के साथ परिसर का निरीक्षण किया।               कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल नवीन संगीत महाविद्यालय का संचालन क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र रायगढ़ से किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रिनोवेशन, कमरों, दरवाजे-खिड़कियों, टाइल्स सहित अन्य जरूरी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आवश्यक इंस्ट्रूमेंट और फर्नीचर की व्यवस्था भी की जा रही है। इन कार्यों को लगभग एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। महाविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों को भी चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा है।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीअभिजीत बबन पठारे, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।     *बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा अध्ययन का अवसर*   शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स अंतर्गत संगीत, नृत्य और रंगमंच में अध्ययन की सुविधा मिलेगी। इससे रायगढ़ सहित आसपास के विद्यार्थियों को संगीत एवं कला शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए पंजीयन फार्म किरोड़ीमल शासकीय पीजी महाविद्यालय रायगढ़ से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। पंजीयन फार्म जिले की वेबसाइट raigarh.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा के मोबाइल नंबर 9827897200 पर संपर्क किया जा सकता है।   *मुख्यमंत्री की घोषणा को मिल रहा मूर्त रूप*   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में उत्कृष्ट संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अध्यापन कार्य प्रारंभ करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाविद्यालय के बेहतर संचालन के साथ विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

*आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : आवेदन 8 अक्टूबर तक*

बिलासपुर, 23 सितम्बर 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत प्रियदर्शनी नगर वार्ड 28 के आंगनबाड़ी केंद्र 54 पुराना टंकी के पास तारबहार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिका ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/login में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड कर आवेदन कर सकती है।    ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

कलम के पहरुओं ने बप्पा के दरबार में टेका माथा: बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार गूंजे विघ्नहर्ता के जयकारे, भजनों की धुन पर झूमे कलमकार और शहरवासी

प्रेस क्लब में पहली बार स्थापित हुए गणपति, 10वें दिन सामाजिक समरसता और आस्था का दिखा अनूठा संगम बिलासपुर। अमूमन शहर की सियासत, अपराध और जनसमस्याओं पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकारों का ठिकाना 'प्रेस क्लब' इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इतिहास में पहली बार बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को इस धार्मिक अनुष्ठान के 10वें दिन प्रेस क्लब किसी आध्यात्मिक केंद्र की तरह नजर आया, जहां भजन-कीर्तन, महाआरती और भोग-प्रसाद का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 'सतीश पाठक की टोली' ने बांधा समां, सुरमयी भजनों पर देर तक थिरके श्रद्धालु शाम 4 बजते ही प्रेस क्लब परिसर में ढोलक-मंजीरों की थाप गूंजने लगी। शहर की जानी-मानी 'सतीश पाठक रामायण एवं भजन मंडली' ने एक के बाद एक ऐसे मनमोहक भजन प्रस्तुत किए कि पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक सब कुछ भूलकर भक्ति रस में सराबोर हो गए। रात 9 बजे तक चले इस संगीतमय कार्यक्रम ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन के अंत में प्रेस क्लब की ओर से भजन टोली के कलाकारों को श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। महाआरती में पहुंचे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उत्सव के 10वें दिन शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने बप्पा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक सुर में बप्पा की महाआरती उतारी और शहर में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक खिचड़ी और ताजे फलों का महाप्रसाद बांटा गया। उत्सव में इनकी रही प्रमुख मौजूदगी इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव की अगुवाई रही। साथ ही पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, के.के. शर्मा, शिव तिवारी, प्रिय दुबे, राकेश मिश्रा, मनोज दुबे, ऋतु साहू, तीरथ लहरें, नारायण नोनिया, मोहम्मद इजराइल, अप्पू नवरंग, संतोष मिश्रा, सदाब खान, प्रवीण सिंह, रविन्द्र विश्वकर्मा, जफर आगा, अमन सिंह, शेयज कुमार, वासु तिवारी, प्रियंका सिंह, नीरज शुक्ल, ललित गोपाल और शशि मिश्रा, अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी बप्पा के आशीर्वाद के साक्षी बने।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

बिलासपुर: "स्वर्ण आभूषण निर्माण केवल व्यापार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही समृद्ध कला" — राजा पाण्डेय

* सराफा एसोसिएशन के 'सेवा संकल्प व उपभोक्ता जागरूकता अभियान' का छठा दिन संपन्न  * शहर के समग्र विकास और स्वर्ण कारीगरों की भूमिका पर हुआ मंथन  * पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि बिलासपुर: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित महीने भर चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान' के छठवें दिन बिलासपुर के विकास, सराफा जगत की भूमिका और स्वर्ण कला से जुड़े कारीगरों के योगदान पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय उपस्थित रहे। संगठन को समय देना भी व्यवसाय जितना ही जरूरी: राजा पाण्डेय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजा पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी कार्यप्रणाली का उदाहरण दिया और कहा कि हर कार्य को उसके दूरगामी प्रभाव को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने निजी व्यवसाय के साथ-साथ संगठन को भी पर्याप्त समय दें, ताकि व्यापारियों की आवाज और समस्याएं शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखी जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों के हितों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। स्वर्ण कारीगरों व गलाई विशेषज्ञों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आभूषण निर्माण मात्र एक कारोबार नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों से चली आ रही कला, कौशल और आजीविका की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। इस क्षेत्र की मजबूती व्यापारी, कारीगर और उपभोक्ता तीनों के परस्पर समन्वय पर टिकी है। सभी वर्गों के साझा प्रयास से ही होगा बिलासपुर का विकास: कमल सोनी कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती एवं 'वंदेमातरम्' के सामूहिक गान के साथ हुई। स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने शहर के विकास की वर्तमान गति, मौजूदा चुनौतियों और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के दायित्वों पर बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर सकारात्मक पहल करनी होगी। प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद आयोजन में सराफा गलाई एसोसिएशन और सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी अपनी विशेष सहभागिता दर्ज कराई।  * प्रमुख उपस्थिति: सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन से सागर कक्कड़, शशांक अग्रवाल, सराफा समाज के वरिष्ठ सदस्य चंद सोनी, बिलासपुर सराफा महासचिव श्रीकांत पाण्डेय, पंकज पारेख, प्रमोद वर्मा, अजय सराफ, श्रीकांत पांडे, रौनक साव, जितेंद्र सोनी, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार, रवि सलूजा एवं नवनाथ अवले सहित बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी मौजूद रहे। मंच संचालन सुश्री अलंकृता मिश्रा ने किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती निहारिका त्रिपाठी ने अतिथियों व उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। > नोट: यह जन-जागरूकता अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है, जो आगामी 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन ने सभी नागरिकों व व्यापारियों से इसमें जुड़ने का आग्रह किया है। >  ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

*स्वच्छता की शपथ लेकर छठ घाट पर उतरे जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक, दिया जनभागीदारी का संदेश*

*स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, मिलकर बदलें शहर की तस्वीर : विधायक श्री धर्मजीत सिंह* *स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं, हर नागरिक निभाएं जिम्मेदारी: विधायक श्री सुशांत शुक्ला* बिलासपुर, 23 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा, जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज छठ घाट पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान महापौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।    विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ और साफ-सुथरे शहर में लोग आना पसंद करते हैं। बिलासपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी फैलाने वालों को रोकने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं जागरूक होकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाएं और इसे जनआंदोलन का रूप दें। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का संकल्प बनाना होगा। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी भावना से मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प का उद्देश्य केवल प्रशासन की गतिविधियों तक सीमित नहीं है। जनभागीदारी के माध्यम से इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। प्रत्येक नागरिक स्वयं गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प ले।    कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री मोहित जायसवाल, पार्षद श्री श्याम साहू, एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने छठ घाट की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई तथा पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित शहर के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

*एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू*

विजिलेंस विभाग के मार्गदर्शन में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की तैयारी, 2.2 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ   एसईसीएल में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को अब पूरे कोल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। एसईसीएल द्वारा विकसित इस प्रणाली को आधार बनाकर कोल इंडिया के लिए एकीकृत अस्पताल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे कंपनी के 2.2 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को एक साझा डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।   एसईसीएल में एचएमआईएस की शुरुआत 27 मई 2026 को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की थी। इसका उद्देश्य मरीजों के चिकित्सा अभिलेखों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने के साथ अस्पताल प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाना है।   पंजीयन से उपचार तक जानकारी एक जगह   एचएमआईएस में मरीज के पंजीयन, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और दवा संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज करने की सुविधा है। इससे मरीज की चिकित्सा संबंधी जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहती है और जरूरत पड़ने पर पिछले अभिलेखों को देखना आसान होता है।   प्रणाली में चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों की ऑनलाइन प्रक्रिया तथा अमृत औषधि केंद्र और दवा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इससे कागजी प्रक्रिया कम करने, जानकारी के बेहतर अभिलेखीकरण और विभिन्न चरणों की निगरानी में मदद मिलेगी।   विजिलेंस विभाग की रही महत्वपूर्ण भूमिका   इस पहल को विकसित करने और आगे बढ़ाने में एसईसीएल के विजिलेंस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर निगरानी की दिशा में कार्य किया गया। एसईसीएल में विकसित इस व्यवस्था की उपयोगिता को देखते हुए अब इसे कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की दिशा में कदम उठाया गया है।   एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने कहा, “एचएमआईएस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है। इससे चिकित्सा अभिलेखों का बेहतर प्रबंधन, प्रक्रियाओं की निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। एसईसीएल में विकसित इस व्यवस्था का कोल इंडिया स्तर पर विस्तार इस पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”   कोल इंडिया स्तर पर एचएमआईएस के विस्तार से विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा अभिलेखों के डिजिटलीकरण, प्रक्रियाओं में एकरूपता, बेहतर निगरानी और अस्पताल प्रबंधन में डिजिटल समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

बंधवा तालाब में जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   बंधवा तालाब में जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश   सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया श्रमदान, पौधरोपण कर जल स्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प   महासमुंद, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल ने बुधवार को महासमुंद शहर में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में सुबह 8 बजे विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगरपालिका, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।   जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू थामकर तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर नागरिकों को जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। जिले के सभी नगरीय निकायों में भी जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण की गतिविधियां आयोजित की गईं।   कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती निधि चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।   ‘जल स्रोतों की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी’   सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि जल स्रोत हमारे जीवन का आधार हैं। तालाब, कुएं और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों में कचरा जाने से रोकना, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करना और वर्षा जल का संरक्षण करना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है।   उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं। प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का उचित निपटान तथा अधिक से अधिक पौधरोपण को भी उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।   ‘जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ और हरा-भरा महासमुंद’   विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा महासमुंद बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तालाब हमारे पारंपरिक जल स्रोत हैं, जिनका संरक्षण भूजल स्तर बनाए रखने के साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है।   उन्होंने नागरिकों से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में कचरा और प्लास्टिक नहीं डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।   श्रमदान के बाद पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प   स्वच्छता अभियान के बाद बंधवा तालाब परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का अपव्यय रोकने और उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।   बंधवा तालाब में हुआ यह सामूहिक श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को जमीन पर उतारता नजर आया, जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक सभी ने मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाई।

Sep 23, 2026 Read