✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर — कलावती
दुर्ग। गणपति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने राजनांदगांव रोड स्थित शिवनाथ नदी गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर क्रेन, बोट, नाविक, बेरियर, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारियों को छोटी एवं बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रम निर्धारित करने तथा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा गणपति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया है।
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम गणपति विसर्जन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!