Saturday, September 26 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग कलेक्टर जनदर्शन में AAP ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। आम आदमी पार्टी (AAP) दुर्ग द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में जनता की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई।

इस दौरान डॉ. एस.के. अग्रवाल (दुर्ग विधानसभा प्रभारी), के. ज्योति (प्रदेश सचिव), मेहरबान सिंह (पूर्व RTI प्रदेश अध्यक्ष), रऊफ अंसारी (भिलाई निगम चुनाव सह प्रभारी), मनीष मिश्रा (भिलाई निगम चुनाव प्रभारी), जसप्रीत सिंह (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), शिव शेट्टी (विधानसभा अध्यक्ष, भिलाई), मुकेश नायक (छाया पार्षद) और सोनू यादव (दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष) सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बलदेव साहू, अमजद खान, अविनाश गायकवाड़ (ब्लॉक अध्यक्ष), बलविन्द्र सिंह (संगठन मंत्री, भिलाई), धर्मेंद्र चौधरी, सूरज यादव, देवेंद्र बिजलेकर, नरेश निषाद, पुन्नूलाल (पूर्व आर्मी मैन), इन्द्रजीत सिंह, जयवर्धने, हरचरण सिंह, पुरुषोत्तम राजपूत और देवनारायण भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

AAP पदाधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। ज्ञापन के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos