*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक।*
बिलासपुर - 18 सितम्बर 2026
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के साथ-साथ जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में 18 सितम्बर 2026 को “स्वच्छता ज्ञान यात्रा” के दूसरे दिन रेलवे स्कूल क्रमांक 01 एवं 02 के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छ भारत के निर्माण का संदेश दिया । बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 1 के डोम एरिया में रेलवे स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से कचरे को स्रोत स्तर पर अलग-अलग डस्टबिन में पृथक करने, उचित निस्तारण एवं स्वच्छ रेलवे परिसर बनाए रखने का संदेश दिया साथ ही यात्रियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं फोर वे सेग्रीगेशन के महत्व से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही रेलवे स्कूलों के विद्यार्थियों के लिये स्वच्छता संबंधी विषयगत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने न केवल स्वच्छता के महत्व को समझा बल्कि इसे कार्यस्थलों और व्यक्तिगत जीवन में लागू करने का संकल्प भी लिया।
साथ ही वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) के महत्व पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि वर्षा के पानी को संरक्षित कर भूजल स्तर के संरक्षण एवं जल की उपलब्धता बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!