सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज पी...
More Stories
चिरायु योजना से 7 वर्षीय दिगेंद्र को मिला नया जीवन, सफल हृदय ऑपरेशन के बाद अब स्वस्थ जीवन की ओर
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज समय पर बीमारी की पहचान, निःशुल्क उपचार और चिरायु टीम के समर्पित प्रयासों से बच्चे के चेहरे पर लौटी मुस्कान महासमुंद 23 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम बागबाहरा के निरंतर प्रयासों एवं समन्वय से ग्राम घुचापाली निवासी 7 वर्षीय दिगेंद्र नारंग, पिता श्री पूनम नारंग, को हृदय रोग से उपचार प्राप्त हुआ। बीमारी के कारण बच्चा स्कूल जाने में असमर्थ था और थोड़ा सा खेलने पर ही थक जाता था। स्वास्थ्य समस्या का उसके दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। चिरायु योजना के अंतर्गत चिरायु टीम बागबाहरा द्वारा बच्चे की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच के दौरान हृदय रोग की पहचान होने पर बच्चे को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया गया। टीम के निरंतर प्रयास, मार्गदर्शन एवं समन्वय से बच्चे का निःशुल्क हृदय संबंधी ऑपरेशन 19 अगस्त 2025 को रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक कराया गया। बच्चे का पीटीएफई पैच के साथ वीएसडी क्लोजर एवं पल्मोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट के साथ इंट्राकार्डिएक रिपेयर किया गया। सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। ऑपरेशन के बाद दिगेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और वह अब नियमित रूप से स्कूल जाने लगा है। वह अन्य स्वस्थ बच्चों की तरह खेलने-कूदने लगा है तथा सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है। बीमारी के कारण जिन गतिविधियों में उसे कठिनाई होती थी, उनमें सुधार होने से उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। चिरायु टीम बागबाहरा के प्रयासों से बच्चे को निःशुल्क उपचार उपलब्ध हुआ और उसके परिवार को राहत मिली।
लक्ष्मीपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया
दिनांक 23.09.2026 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष मे एकल अभियान एवं आयुष विभाग वि. खण्ड पिथौरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वधान में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन लक्ष्मीपुर के जंगल पलाट गांव में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिविर में लोगों के भाग लिया और लाभ उठाया।* *इस शिविर में एकल अभियान से अंचल गतिविधि प्रमुख श्री मान सालिक राम साहू जी, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख श्री मान धर्मेंद्र ठाकुर जी, बया संच प्रशिक्षक श्री मान उमेन्द्र यादव जी, तुमगांव संच प्रशिक्षक श्री मान कन्हैया साहू जी, झलप संच प्रशिक्षक श्री मान रामेश्वर यादव जी, पटेवा संच प्रशिक्षक श्री मान रूपेश यादव जी, आचार्या स्वाति भोई, राखी राणा उपस्थित रहे!* गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो 9165340227
अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहतमहिला कृषि सखियों को दी गई योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज महासमुंद, 23 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत जिले में कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भारतीय कृषि बीमा कंपनी के तत्वावधान में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की प्रगतिशील महिला कृषि सखियों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने महिला कृषि सखियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक उन्नति योजना, धान के बदले अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन सहित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को कृषि में विविधीकरण अपनाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला कृषि सखियों की कृषि क्षेत्र में भूमिका और उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक योजनाओं एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के महत्व पर भी चर्चा की गई। महिला किसानों को कृषि संबंधी नवीन तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रगतिशील 40 महिला कृषि सखियों को दैनिक जीवन में उपयोगी कीट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित महिला कृषि सखियां उपस्थित रहीं।
*सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के जिला संयोजक बने रमन दास वैष्णव*
खल्लारी/ राष्ट्र हित सर्वोपरि के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही प्रतिष्ठित संस्था सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार खल्लारी के रमन दास वैष्णव को उनके सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान, अटूट समर्पण और समाज - सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला संयोजक, महासमुंद के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था ने अपने पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति न केवल, श्री वैष्णव (खल्लारी) द्वारा समाजोत्थान में किए गए कार्यों को मान्यता देती है, बल्कि यह विश्वास भी दर्शाती है कि उनके जैसे कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्तित्व ही समाज और राष्ट्र को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार कर सकते हैं। फाउंडेशन के संस्थापक और संचालक के नेतृत्व में श्री वैष्णव समाज के प्रत्येक घर को शिक्षा, सम्मान, योग, और सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संस्था की नीतियों और सिद्धांतों को जन - जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस नई जिम्मेदारी पर संस्था ने खल्लारी निवासी रमन दास वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फाउंडेशन ने विश्वास जताया है कि उनकी यह यात्रा महासमुंद जिले में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और समाज व राष्ट्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो .9165340227
बस्तर में भारी बारिश के चलते आज 24 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, DEO ने जारी किया आदेश - त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ *जगदलपुर जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर ने बड़ा आदेश जारी किया है। क्या है आदेश? कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक /8376/स्टेनो/शाला/2026 दिनांक 24/09/2026 के अनुसार: जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 24.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। परीक्षा का क्या होगा? आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 24.09.2026 को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन त्रैमासिक परीक्षा समाप्ति उपरांत अगले शाला दिवस में किया जावेगा। यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रभावशील होगा।
स्काउट-गाइड कोटा से रेलवे में चयन: निधि कश्यप ने बढ़ाया बिलासपुर का मान
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर बिलासपुर: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं रेंजर लीडर सुश्री निधि कश्यप ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवा भावना के बल पर दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में चयन हासिल कर बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया है। स्काउट-गाइड कोटा के तहत हुआ उनका यह चयन युवाओं के लिए कड़ी लगन और अनुशासन की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद निधि कश्यप ने बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। भेंट के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उन्हें इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
GPM जिले में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदले हल्के
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की राजस्व व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिलेभर में पदस्थ पटवारियों के हल्कों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के बाद मरवाही, पेंड्रा, पेंड्रा रोड सहित जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई पटवारियों को उनके वर्तमान हल्के से हटाकर नए हल्कों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व कार्यों की जिम्मेदारी नए पटवारियों को पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद अब संबंधित हल्कों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावरी और भूमि संबंधी अन्य राजस्व कार्यों की जिम्मेदारी नए पटवारियों के पास होगी। आदेश में संबंधित पटवारियों को नवीन तहसील एवं हल्के में उपस्थित होकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व व्यवस्था में बदलाव का असर कितना होगा? प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब नए कार्यक्षेत्रों में पटवारियों की कार्यप्रणाली और लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर नजर रहेगी। प्रशासन के इस कदम से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अवास कैवर्त | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
बस्तर में भारी बारिश के चलते आज 24 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, DEO ने जारी किया आदेश - त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित *जगदलपुर
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ बस्तर में भारी बारिश के चलते आज 24 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, DEO ने जारी किया आदेश - त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित *जगदलपुरजिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर ने बड़ा आदेश जारी किया है। क्या है आदेश?कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक /8376/स्टेनो/शाला/2026 दिनांक 24/09/2026 के अनुसार: जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 24.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। परीक्षा का क्या होगा?आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 24.09.2026 को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन त्रैमासिक परीक्षा समाप्ति उपरांत अगले शाला दिवस में किया जावेगा। यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल के हस्ताक्षर हैं।
कौड़ीमार में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश उत्सव का समापन
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज भगवान सिंह कौड़ीमार जिला कौड़ीमार। स्कूल पारा में आयोजित गणेश उत्सव का आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। गणेश उत्सव के दौरान समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समापन अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। गणेश उत्सव समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में जनभागीदारी और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान” का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बेहतर कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 📅 दो चरणों में होगा अभियान - पहला चरण: 23 से 25 सितम्बर 2026 - दूसरा चरण: 01 से 08 अक्टूबर 2026 अभियान के अंतर्गत सेवा एवं स्वच्छता, अन्न-वस्त्र दान, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, कौशल दान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रक्तदान, सामाजिक जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 🧸 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए खिलौना दान आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य खिलौनों को एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करते हुए खिलौना दान करने की अपील की गई है। 📞 खिलौना दान हेतु संपर्क: 9893943374 🩸 स्वास्थ्य, रक्तदान और नेत्रदान जागरूकता अभियान के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दंत एवं दृष्टि जांच, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रक्तदान, अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। 🏛️ 01 से 05 अक्टूबर तक सेवा सेतु शिविर 01 से 05 अक्टूबर तक दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंडों में विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार अभियान से जुड़कर सेवा को अपना योगदान बनाएं और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प को मजबूत करें।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, कहा—दुःख की इस घड़ी में पूरा जशपुर पुलिस परिवार आपके साथ*
*दिवंगत आरक्षक के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति, तेरहवीं के दिन एसएसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, कहा—दुःख की इस घड़ी में पूरा जशपुर पुलिस परिवार आपके साथ* रिपोर्टर -अवास कैवर्त हमर प्रदेश cg न्यूज़ जशपुर, 23 सितंबर 2026। जशपुर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। खास बात यह रही कि दिवंगत आरक्षक की तेरहवीं के दिन डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं उनके गृह ग्राम पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। बताया गया कि एसडीओपी कार्यालय जशपुर में पदस्थ आरक्षक देव नारायण सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 11 सितंबर 2026 को उनका निधन हो गया। स्वर्गीय देव नारायण सिंह की वर्ष 2007 में जिला पुलिस बल जशपुर में आरक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर, थाना सन्ना, सिटी कोतवाली जशपुर, एसडीओपी कार्यालय कुनकुरी तथा एसडीओपी कार्यालय जशपुर में अपनी सेवाएं दीं। आरक्षक के निधन के बाद उनके परिवार की स्थिति को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति की विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराया। इसी क्रम में 23 सितंबर को तेरहवीं के अवसर पर उन्होंने स्वयं परिवार के घर पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देने वाला प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जशपुर पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है। किसी कर्मचारी के असमय निधन से परिवार पर आने वाली कठिनाइयों को समझते हुए पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में जशपुर पुलिस उनके साथ है और भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर यथासंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, डीएसपी कुंज राम चौहान, डीएसपी आजाक भावेश कुमार समरथ, डीएसपी शुभम कुमार तिवारी, डीएसपी आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी लोदाम कृष्ण कुमार साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जल-जंगल-जमीन के लिए फिर गरजेगा आदिवासी समाज: खल्लारी में 128 गांवों की महा-बैठक, दो माह पहले 10 हजार ने किया था कलेक्ट्रेट घेराव....
*जल-जंगल-जमीन के लिए फिर गरजेगा आदिवासी समाज: खल्लारी में 128 गांवों की महा-बैठक, दो माह पहले 10 हजार ने किया था कलेक्ट्रेट घेराव.... जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *धमतरी/गरियाबंद/नगरी:* सितानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जल-जंगल-जमीन और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है। *जल जंगल संघर्ष समिति* के बैनर तले एक बार फिर आदिवासी समाज एकजुट होने जा रहा है। समिति ने *24 सितंबर 2026, गुरुवार, सुबह 11 बजे ग्राम खल्लारी के बाजार चौक* में 128 गांवों की ऐतिहासिक महा-बैठक का आह्वान किया है। यह महा-बैठक यूं ही नहीं बुलाई गई है। इसके पीछे लंबा संघर्ष है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि *दो माह पूर्व ही अपनी मूलभूत सुविधाओं - सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और वन अधिकार पट्टों की मांग को लेकर लगभग 8 से 10 हजार आदिवासी भाई-बहनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था।* यह इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आदिवासी जमावड़ा था। इसके बावजूद शासन-प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है। *प्रशासनिक पेंच में फंसा है पूरा क्षेत्र:* इस लड़ाई के पीछे एक बड़ा प्रशासनिक कारण भी है। आपको बता दें कि यह पूरा अभयारण्य क्षेत्र *प्रशासनिक दृष्टिकोण से धमतरी जिले के अंतर्गत आता है, लेकिन वन विभाग के मामले में यह गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत आता है।* इसी दोहरे सिस्टम और *प्रशासनिक पेंच में फंसा होने के कारण धमतरी जिला प्रशासन कभी सकारात्मक पहल नहीं करता, हर बार गोल-गोल जवाब देकर गुमराह कर दिया जाता है, क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होता।* इसी रवैये से ग्रामवासी बेहद असंतुष्ट हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। *ग्रामीणों में आक्रोश क्यों?* ग्रामीणों का आरोप है कि वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा पहले उन्हें विस्थापन के लिए दबाव बनाया गया। जब ग्रामीण अपनी पुश्तैनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हुए, तो उनकी जमीन को ही अवैध बताकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब इसके बाद भी वे नहीं झुके, तो वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा गोली मारने तक की धमकी दी गई। इसी घटना के बाद से पूरे 128 गांवों में आक्रोश का माहौल है। *बैठक के 4 बड़े एजेंडे:* *1. ग्राम सभा प्रस्तावों का संकलन:* सभी 128 ग्राम, पारा, टोला की ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें एकजुट रूप से समिति में जमा किया जाएगा, जो आगे की कानूनी लड़ाई का मुख्य आधार बनेगा। *2. संगठन की शक्ति का प्रदर्शन:* बैठक में उपस्थिति पंजी तैयार की जाएगी, ताकि शासन को संगठन की वास्तविक ताकत का अहसास हो सके। *3. वन अधिकारी पर FIR सबसे अहम एजेंडा:* कथित उत्पीड़न, अधिकार हनन, विस्थापन के लिए दबाव और गोली मारने की धमकी को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ थाना खल्लारी में FIR दर्ज कराने की रणनीति। *4. आर्थिक मजबूती:* आंदोलन को लंबा खींचने के लिए प्रत्येक घर से 50 रुपये सहयोग राशि का संग्रह किया जाएगा। उक्त जानकारी *मनोज साक्षी, श्रीधन सोम, संजय नेताम, रेवा, देवदास, नरेश मांझी, हिम्मत सिंह नेताम, चंद्र कुमार अग्रवानी, माखन सलाम, रवि शंकर नेताम, पूरन मेश्राम* ने संयुक्त रूप से दी।