Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के जिला संयोजक बने रमन दास वैष्णव*

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

खल्लारी/ राष्ट्र हित सर्वोपरि के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही प्रतिष्ठित संस्था सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार खल्लारी के रमन दास वैष्णव को उनके सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान, अटूट समर्पण और समाज - सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला संयोजक, महासमुंद के पद पर नियुक्त किया गया है। 

      संस्था ने अपने पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति न केवल, श्री वैष्णव (खल्लारी) द्वारा समाजोत्थान में किए गए कार्यों को मान्यता देती है, बल्कि यह विश्वास भी दर्शाती है कि उनके जैसे कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्तित्व ही समाज और राष्ट्र को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार कर सकते हैं। फाउंडेशन के संस्थापक और संचालक के नेतृत्व में श्री वैष्णव समाज के प्रत्येक घर को शिक्षा, सम्मान, योग, और सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संस्था की नीतियों और सिद्धांतों को जन - जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस नई जिम्मेदारी पर संस्था ने खल्लारी निवासी रमन दास वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फाउंडेशन ने विश्वास जताया है कि उनकी यह यात्रा महासमुंद जिले में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और समाज व राष्ट्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी

 

गिरवर साहू 

स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ 

मो .9165340227

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos