Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चरोदा के पीपी यार्ड में CBI की दबिश, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी से पूछताछ, बिल पास करने के बदले कमीशन मांगने की शिकायत

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
50 Views 5 Min Read 0 Comments
चरोदा के पीपी यार्ड में CBI की दबिश, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी से पूछताछ, बिल पास करने के बदले कमीशन मांगने की शिकायत

दुर्ग। रायपुर रेल मंडल के भिलाई-चरोदा स्थित पीपी यार्ड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार देर रात दबिश दी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी पर कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में कथित तौर पर मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम सीनियर डीएमई अनमोल उइके के कार्यालय पहुंची और उनसे पूछताछ के साथ संबंधित दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि अधिकारी के खिलाफ दिल्ली CBI को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें रेलवे कॉन्ट्रैक्टर से बिल पास करने के बदले कथित कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था।

 

शिकायत के आधार पर CBI की टीम गुरुवार देर रात चरोदा पीपी यार्ड पहुंची। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार टीम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ पासिंग वाहनों से पहुंचे अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई।

 

मुख्य गेट किया गया बंद

 

CBI की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पीपी यार्ड का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और बाहरी लोगों तथा कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। फिलहाल CBI की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है और जांच जारी है।

 

पहले भी CBI की कार्रवाई

 

चरोदा स्थित पीपी यार्ड में रेलवे वैगनों के मेंटेनेंस का काम होता है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोपों को लेकर CBI ने यहां कार्रवाई की थी। ऐसे में एक बार फिर पीपी यार्ड में CBI की दबिश से रेलवे महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

 

वहीं, कुछ दिन पहले भी CBI ने रायपुर रेल मंडल में खेल कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर रकम ऐंठने के मामले में कार्रवाई की थी।

 

फिलहाल मामले में CBI की जांच जारी है। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos