मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
*जगदलपुर
जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर ने बड़ा आदेश जारी किया है।
क्या है आदेश?
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक /8376/स्टेनो/शाला/2026 दिनांक 24/09/2026 के अनुसार:
जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 24.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।
परीक्षा का क्या होगा?
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 24.09.2026 को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन त्रैमासिक परीक्षा समाप्ति उपरांत अगले शाला दिवस में किया जावेगा।
यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रभावशील होगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!