Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। जिले में जनभागीदारी और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान” का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बेहतर कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

📅 दो चरणों में होगा अभियान

- पहला चरण: 23 से 25 सितम्बर 2026

- दूसरा चरण: 01 से 08 अक्टूबर 2026

अभियान के अंतर्गत सेवा एवं स्वच्छता, अन्न-वस्त्र दान, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, कौशल दान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रक्तदान, सामाजिक जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

🧸 आंगनबाड़ी बच्चों के लिए खिलौना दान

आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य खिलौनों को एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करते हुए खिलौना दान करने की अपील की गई है।

📞 खिलौना दान हेतु संपर्क: 9893943374

🩸 स्वास्थ्य, रक्तदान और नेत्रदान जागरूकता

अभियान के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दंत एवं दृष्टि जांच, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रक्तदान, अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी होंगी।

🏛️ 01 से 05 अक्टूबर तक सेवा सेतु शिविर

01 से 05 अक्टूबर तक दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंडों में विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार अभियान से जुड़कर सेवा को अपना योगदान बनाएं और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प को मजबूत करें।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos