🚨 बड़ी खबर | धमतरी 🚨
धमतरी के बांधों में बढ़ा जलस्तर, महानदी में छोड़ा जा रहा 2.47 लाख क्यूसेक पानी
जिला प्रशासन ने महानदी किनारे बसे गांवों में जारी किया अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील
धमतरी। जिले में लगातार बारिश और बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक जिले के प्रमुख बांधों की स्थिति को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रमुख जलाशयों की स्थिति
🔹 गंगरेल जलाशय: 96.54% भराव, आवक 1,77,006 क्यूसेक
🔹 मुरुमसिल्ली जलाशय: 99.10% भराव, आवक 15,207 क्यूसेक
🔹 दुधावा जलाशय: 100% भराव, आवक 44,595 क्यूसेक
🔹 सोढ़ुर जलाशय: 87.74% भराव, आवक 28,726 क्यूसेक
गंगरेल से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
आगामी बारिश और जलाशयों में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए गंगरेल बांध से 2,51,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 4,000 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज से नहर में छोड़ा जा रहा है, जबकि करीब 2,47,000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। जल आवक की स्थिति को देखते हुए इस मात्रा में आगे और वृद्धि की संभावना बताई गई है।
वहीं अन्य जलाशयों से भी नदी में पानी छोड़ा जा रहा है—
➡️ सोढ़ुर जलाशय: 27,024 क्यूसेक
➡️ दुधावा जलाशय: 25,492 क्यूसेक
➡️ मुरुमसिल्ली जलाशय: 11,472 क्यूसेक
महानदी किनारे गांवों में अलर्ट
बांधों से नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार करने से भी बचें।
आवश्यकता पड़ने पर लोगों को प्रशासन द्वारा चिन्हांकित ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन धमतरी ने नागरिकों से अपील की है कि जलस्तर और मौसम की स्थिति को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Report- Jaikishan sahu
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
HamarPradeshCG.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!