Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 प्रतिभागियों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मंगल भवन उतई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगन मिलन सेवा, पोषण अभियान एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप के साथ किया गया। इस दौरान करीब 200 प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

OTP, PIN और CVV साझा न करने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि OTP, PIN, CVV और पासवर्ड किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान कॉल का जवाब देने तथा संदिग्ध मैसेज के माध्यम से मांगी गई जानकारी साझा करने से बचने की अपील की गई।

कार्यक्रम में साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, CDPO उषा झा, ASP ममता देवांगन, SI डॉ. संकल्प राय सहित रक्षा टीम एवं उतई पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिकारियों ने नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित डिजिटल समाज की मजबूत नींव है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos