Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

GPM जिले में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदले हल्के

awaskaiwart@gmail.com
awaskaiwart@gmail.com
5 Min Read 0 Comments
GPM जिले में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदले हल्के

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की राजस्व व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिलेभर में पदस्थ पटवारियों के हल्कों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के बाद मरवाही, पेंड्रा, पेंड्रा रोड सहित जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई पटवारियों को उनके वर्तमान हल्के से हटाकर नए हल्कों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्व कार्यों की जिम्मेदारी नए पटवारियों को

पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद अब संबंधित हल्कों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावरी और भूमि संबंधी अन्य राजस्व कार्यों की जिम्मेदारी नए पटवारियों के पास होगी। आदेश में संबंधित पटवारियों को नवीन तहसील एवं हल्के में उपस्थित होकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व व्यवस्था में बदलाव का असर कितना होगा?

प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब नए कार्यक्षेत्रों में पटवारियों की कार्यप्रणाली और लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर नजर रहेगी। प्रशासन के इस कदम से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अवास कैवर्त | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

awaskaiwart@gmail.com
Written by

awaskaiwart@gmail.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos