Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

जिला जेल दंतेवाड़ा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो à¤...

Admin • Sep 24, 2026

More Stories

धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, एक युवक की मौत; तीन झुलसे

धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, एक युवक की मौत; तीन झुलसे   धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। फरसिया-बोड़रा मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में चार लोग बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए।   मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान फरसिया-बोड़रा मुख्य मार्ग पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार लोग आ गए। घटना में गिरजा शंकर ध्रुव (33 वर्ष), पिता लोकेश्वर ध्रुव, निवासी फरसिया की मौत हो गई।   वहीं भूपेश मरकाम (35 वर्ष), पिता गुलाल मरकाम, जीतेन्द्र सिन्हा (40 वर्ष), पिता सुभाष सिन्हा और पोषण ध्रुव (35 वर्ष), पिता गोविन्द ध्रुव, सभी निवासी फरसिया, झुलस गए।   घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल नगरी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया है।   हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बारिश और गरज-चमक के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत की याद दिलाई है।   रिपोर्टर — थरुण निषाद हमर प्रदेश CG hamarpradeshcg.com

Sep 24, 2026 Read

गांवों में विकास को नई रफ्तार, रोजगार के साथ तैयार हो रहीं स्थायी परिसंपत्तियां

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती   दुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जी-राम-जी के तहत रोजगार, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों में दीर्घकालिक उपयोग वाली स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है।   योजना के अंतर्गत SNA के माध्यम से ₹4,810.11 लाख की मजदूरी का भुगतान किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 866 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   इन कार्यों में तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, नाला-नाली निर्माण, डबरी निर्माण, ट्रेंच निर्माण तथा अन्य जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही वृक्षारोपण और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।   जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के अनुसार, योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ गांवों में ऐसी टिकाऊ परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिल सके।   इस पहल से एक ओर ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण, हरियाली और बुनियादी ग्रामीण सुविधाओं को मजबूती मिल रही है।   रोजगार भी, विकास भी—गांवों में मजबूत हो रही बुनियादी सुविधाएं।

Sep 24, 2026 Read

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी*

  *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*  थाना गिधौरी दिनांक 24.09.2026   ● *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी* ● *दिनांक 24.09.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक को कुल ₹10,000 अर्थदंड से किया गया दंडित* ● *थाना गिधौरी द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया* ● *पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले, पकड़े गए सभी चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी सुनिश्चित*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की* जा रही है। इस दौरान चेकिंग अभियान में *थाना गिधौरी पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा* गया।    पुलिस द्वारा इस प्रकरण में वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें *दिनांक 24.09.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले प्रकरण में वाहन चालक को ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया* गया है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुए, पकड़े गए इन सभी चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।       रिपोर्टर- महेश्वर जायसवाल hamarpradeshcg.com

Sep 24, 2026 Read

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत   नगरी। गणेश विसर्जन के दौरान नगरी के गुढ़ियारी तालाब में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे वार्ड क्रमांक 2 निवासी किशन यादव की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।   जानकारी के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशन यादव तालाब में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब 20 से 25 मिनट की तलाश के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल शासकीय अस्पताल नगरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।   गणेश उत्सव के बीच हुए इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।   हादसे के बाद गणेश विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और तालाबों में मौजूद गहराई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की जरूरत बताई है।   रिपोर्टर — थरुन निषाद हमर प्रदेश CG | hamarpradeshcg.com

Sep 24, 2026 Read

कसडोल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर, 56 हितग्राहियों को मिले कृत्रिम अंग और कैलिपर्स

कसडोल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर, 56 हितग्राहियों को मिले कृत्रिम अंग और कैलिपर्स   बलौदाबाजार, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कसडोल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन, प्रमाणीकरण और सहायक उपकरण वितरण किया गया।   शिविर में कुल 186 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। वहीं 56 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा 68 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।   शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण तैयार करने के लिए एलिम्को की टीम ने लाभार्थियों का चिन्हांकन कर आवश्यक माप लिया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।   कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ. सनम जांगड़े ने नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।   इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश साहू, उपाध्यक्ष सत्यभामा साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवानंद नायक, सुदीप मानिकपुरी, जीवर्धन बरिहा, एसडीएम रामरतन दुबे, सीईओ कमलेश साहू, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित एलिम्को की टीम एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   रिपोर्टर — महेश्वर जायसवाल हमर प्रदेश CG | hamarpradeshcg.com

Sep 24, 2026 Read

स्वच्छ भिलाई, सुंदर भिलाई! स्वच्छता रैली के साथ विशेष सफाई अभियान, नागरिकों को दिया जागरूकता का संदेश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती   भिलाई। सेवा संकल्प एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न जोन क्षेत्रों में स्वच्छता रैली और विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।   स्वच्छता रैली के माध्यम से नागरिकों को घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। रैली के दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।   अभियान में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।     अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखें और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।   आइए, स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाकर स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के निर्माण में सहभागी बनें।

Sep 24, 2026 Read

बिहान से बदली संतोषी वर्मा की जिंदगी, अगरबत्ती निर्माण और बाड़ी से बढ़ी आमदनी

बिहान से बदली संतोषी वर्मा की जिंदगी, अगरबत्ती निर्माण और बाड़ी से बढ़ी आमदनी   बलौदाबाजार, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रही आजीविका गतिविधियों का असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। ग्राम भद्रापाली की संतोषी वर्मा ने बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया है।   संतोषी वर्मा महिला शक्ति स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान योजना के माध्यम से उन्होंने अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने घर से ही अगरबत्ती बनाने का काम शुरू किया, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिला।   इसके साथ ही संतोषी ने अपनी बाड़ी में हल्दी और जिमीकंद की खेती भी शुरू की। तैयार फसल को बाजार में बेचकर उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। अगरबत्ती निर्माण और बाड़ी की खेती से उनकी आजीविका के नए रास्ते खुले हैं।   संतोषी का कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें घर से काम करने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।   बिहान योजना के जरिए स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।   रिपोर्टर — महेश्वर जायसवाल हमर प्रदेश CG | hamarpradeshcg.com

Sep 24, 2026 Read

बस्तर की पुष्पलता नागे बनीं 'लखपति दीदी' बिहान योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

स्टेट रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट बस्तर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  बस्तर की पुष्पलता नागे बनीं 'लखपति दीदी' बिहान योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर जगदलपुर, 24 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के ग्राम कालीपुर की रहने वाली उच्च शिक्षित पुष्पलता नागे ने आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल पेश की है। स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्हें नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने खुद का व्यवसाय स्थापित करने का संकल्प लिया। शुरुआती दौर में जब वे पूंजी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रही थीं, तो गारंटर न होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। ऐसे मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'लखपति दीदी' अभियान के दूरदर्शी विजन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन ने पुष्पलता को नई दिशा दी।          शासन के सहयोग से संचालित स्व-सहायता समूह से जुड़कर पुष्पलता को महज 60 हजार रुपए का सुलभ और रियायती ऋण प्राप्त हुआ, जिसने उनकी किस्मत बदल दी। इस छोटी सी पूंजी का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक तरीके से उन्नत खेती की शुरुआत की। खेती से हुए मुनाफे को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कुक्कुट पालन का काम शुरू किया और फिर अपने कारोबार का विस्तार बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन तक कर दिया। कड़ी मेहनत और सरकार की जनहितैषी नीतियों के बल पर आज पुष्पलता सालाना पांच से सात लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार को सम्मानजनक जीवन दे रही हैं, बल्कि बस्तर के सुदूर अंचल में आत्मनिर्भर भारत की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। पुष्पलता अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को देते हुए अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे शासन की 'लखपति दीदी' जैसी योजनाओं से जुड़ें और छोटे स्तर से शुरुआत कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें।

Sep 24, 2026 Read

श्रमदान से चमके तालाब, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि और नागरिक

श्रमदान से चमके तालाब, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि और नागरिक   जांजगीर-चांपा | 24 सितंबर 2026   रिपोर्टर — गांधी लाल साहू HamarPradeshCG.com   जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत विशेष अभियान चलाया गया। शिवरीनारायण और राहौद में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर जल स्रोतों की सफाई में श्रमदान किया।   नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बटुआ तालाब और नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नागमचा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में तालाबों के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई।   जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का दिया संदेश   अभियान के दौरान लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से तालाबों और अन्य जल स्रोतों में कचरा नहीं डालने तथा उन्हें प्रदूषण से बचाने की अपील की गई।   प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और उसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आग्रह किया गया।   सामूहिक श्रमदान के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।   जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल   कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत, नगर पंचायत राहौद की अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।   अभियान के दौरान लोगों ने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।   रिपोर्टर — गांधी लाल साहू HamarPradeshCG.com जनता से जुड़ी खबरें, सीधे आपके बीच

Sep 24, 2026 Read

शिवनगर में 25 सितंबर को गूंजेगा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक गायन, एक स्वर और एक लय में जुड़ेंगे विद्यार्थी व विद्यालय परिवार

रिपोर्ट - आशीष यादव, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    शिवनगर/कोरबा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के कार्ययोजनानुसार देशभर में 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर, जिला कोरबा में भी राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे एक साथ, एक स्वर और एक लय में ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित अतिथियों से सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।  राष्ट्रभक्ति के भाव से होगा सामूहिक गायन आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभर में एक साथ राष्ट्रभावना का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की पूरी जानकारी स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर, जिला कोरबा (छ.ग.) दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार आगमन समय: सुबह 10:30 बजे सामूहिक गायन: सुबह 11:00 बजे आयोजन: सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति शिवनगर एवं विद्यालय परिवार विद्यालय परिवार की ओर से आमंत्रित अतिथियों एवं संबंधित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सामूहिक वंदे मातरम् गायन के सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।  खास बात   25 सितंबर की सुबह 11 बजे शिवनगर में एक साथ उठेगी राष्ट्रभक्ति की आवाज—“वंदे मातरम्”। एक स्वर, एक लय और राष्ट्र के प्रति सम्मान के भाव के साथ होने वाला यह सामूहिक गायन कार्यक्रम क्षेत्र में विशेष आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Sep 24, 2026 Read

सांसों की जंग जीतकर मैदानों में दौड़ी नन्हीं प्रेरणा एक मासूम धड़कन की चमत्कारी वापसी

स्टेट रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट बस्तर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  सांसों की जंग जीतकर मैदानों में दौड़ी नन्हीं प्रेरणा एक मासूम धड़कन की चमत्कारी वापसी जगदलपुर, 24 सितम्बर 2026/ बचपन खेल-कूद, तितलियों के पीछे भागने और खिलखिलाने का नाम है, लेकिन ग्राम लेण्ड्रा की मासूम कु. प्रेरणा के लिए चंद कदम चलना भी किसी पहाड़ चढ़ने जैसा हो गया था। थोड़ा सा भी हिलने-डुलने पर उखड़ती सांसें और शरीर को जकड़ लेने वाली थकान उसके हंसते-खेलते बचपन को चुपचाप निगल रही थी। माता-पिता की आंखों में बेबसी थी और बच्ची के चेहरे से चंचलता गायब, मगर नियति ने इस नन्हीं जान के लिए एक नई सुबह तय कर रखी थी।               प्रेरणा के जीवन में मोड़ तब आया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरभा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उसके स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। डॉक्टरों की अनुभवी नजरों ने प्रेरणा की थकी सांसों के पीछे छिपे खतरे को पल भर में भांप लिया। जांच में दिल की बीमारी के लक्षण दिखे, तो बिना एक पल गंवाए टीम उसे एमपीएम अस्पताल ले गई। वहां एसएमसी अस्पताल रायपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एसएस मोहंती ने इको टेस्ट किया और पुष्टि की कि प्रेरणा के नन्हें दिल को बचाने के लिए तुरंत ओपन सर्जरी की जरूरत है। यह खबर परिवार के पैरों तले जमीन खिसकाने वाली थी, लेकिन यहीं से डॉक्टरों और प्रशासन की फरिश्ता बनी टीम ने कमान संभाली।           प्रेरणा के माता-पिता की सहमति के बाद खण्ड चिकित्सा अधिकारी दरभा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के मार्गदर्शन में उसे रायपुर के एसएमसी अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा बंद हुआ और शुरू हुई सांसों की सबसे बड़ी जंग। डॉ. मोहंती और उनकी सर्जिकल टीम के हुनर व तत्परता से वह जटिल सर्जरी पूरी तरह सफल रही और प्रेरणा के दिल की धड़कनों ने एक नया जीवन राग छेड़ दिया।            आज प्रेरणा को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि यह वही बच्ची है जो कभी चार कदम चलने में हांफ उठती थी। अब न तो उसकी सांसें फूलती हैं और न ही चेहरे पर थकान का साया नजर आता है। वह अपने बस्ते के साथ खिलखिलाते हुए स्कूल जा रही है और खेल के मैदानों में हवा से बातें कर रही है। अपनी बेटी को दोबारा जिंदगी की दौड़ में सबसे आगे देख भावुक माता-पिता बार-बार स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों का आभार जताते नहीं थक रहे। सही वक्त पर सही फैसले ने साबित कर दिया कि जब उम्मीद और संवेदना एक साथ खड़े हों, तो धड़कनें कभी हार नहीं मानतीं।

Sep 24, 2026 Read

गांजा बिक्री के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 1.330 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.330 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है, और बिक्री की नगदी रकम बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करंजा भिलाई में वेयर हाउस गोडाउन के सामने नहर किनारे एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अनिल पारधी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग के थैले में रखा 1.330 किलोग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम पुलिस के अनुसार पूछताछ में अनिल पारधी ने गांजा देवा पारधी निवासी मुंगेली से खरीदकर लाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बताए गए मुख्य आपूर्तिकर्ता देवा पारधी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से गांजा बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद बरामद किए गए। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 0841/2026 दर्ज किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) एवं 27(a) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन या वितरण की जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sep 24, 2026 Read