✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
भिलाई। सेवा संकल्प एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न जोन क्षेत्रों में स्वच्छता रैली और विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
स्वच्छता रैली के माध्यम से नागरिकों को घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। रैली के दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
अभियान में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखें और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
आइए, स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाकर स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के निर्माण में सहभागी बनें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!