✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। दुर्ग शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों पर ED की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के लिए ED की करीब सात सदस्यीय टीम पहुंची है। पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है। जांच के दौरान ED के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सुरक्षा के मद्देनजर दोनों कार्रवाई स्थलों पर CRPF के जवानों की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ED की टीम ने उन्हें अपनी कार्रवाई की जानकारी दी।
फिलहाल ED की जांच जारी है। कार्रवाई किन मामलों और किन दस्तावेजों से संबंधित है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!