गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत
Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
334 Views 5 Min Read 0 Comments
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत

 

नगरी। गणेश विसर्जन के दौरान नगरी के गुढ़ियारी तालाब में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे वार्ड क्रमांक 2 निवासी किशन यादव की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशन यादव तालाब में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब 20 से 25 मिनट की तलाश के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल शासकीय अस्पताल नगरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

गणेश उत्सव के बीच हुए इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

हादसे के बाद गणेश विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और तालाबों में मौजूद गहराई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की जरूरत बताई है।

 

रिपोर्टर — थरुन निषाद

हमर प्रदेश CG | hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos