Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर के ब्लू वाटर में दोस्तों से तैरने की लगी शर्त, 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

State Head - Kishor
State Head - Kishor
28 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर के ब्लू वाटर में दोस्तों से तैरने की लगी शर्त, 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की तैरने की शर्त के दौरान डूबने के करीब 72 घंटे बाद शनिवार को शव बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

तैरने की शर्त बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, आदिल बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर खदान पहुंचा था। इसी दौरान उसने एक दोस्त के साथ खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगाई।

शर्त के बाद दोनों युवक पानी में उतरे। दूसरा युवक तो तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी की ओर चला गया और इसके बाद दिखाई नहीं दिया। साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी माना पुलिस को दी।

400 फीट गहरी खदान में चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। हादसा शाम के समय होने के कारण अंधेरा होने तक पानी के भीतर तलाशी लेना संभव नहीं था। साथ ही खदान की गहराई करीब 400 फीट बताई जा रही है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया।

अगले दिन SDRF की टीम मौके पर पहुंची और पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने लगातार तीन दिनों तक खदान के अलग-अलग हिस्सों में आदिल की तलाश की।

72 घंटे बाद मिला शव

लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार को आदिल का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

ब्लू वाटर खदान में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे खतरनाक जलक्षेत्रों में लोगों को जाने से रोकने और सुरक्षा उपाय मजबूत करने की आवश्यकता है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos