Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गांवों में विकास को नई रफ्तार, रोजगार के साथ तैयार हो रहीं स्थायी परिसंपत्तियां

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

 

दुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जी-राम-जी के तहत रोजगार, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों में दीर्घकालिक उपयोग वाली स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है।

 

योजना के अंतर्गत SNA के माध्यम से ₹4,810.11 लाख की मजदूरी का भुगतान किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 866 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इन कार्यों में तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, नाला-नाली निर्माण, डबरी निर्माण, ट्रेंच निर्माण तथा अन्य जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही वृक्षारोपण और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के अनुसार, योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ गांवों में ऐसी टिकाऊ परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिल सके।

 

इस पहल से एक ओर ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण, हरियाली और बुनियादी ग्रामीण सुविधाओं को मजबूती मिल रही है।

 

रोजगार भी, विकास भी—गांवों में मजबूत हो रही बुनियादी सुविधाएं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos