Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Crime

Latest Crime news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खंडहर मकान से 614 पाव शराब जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...

State Head • Sep 21, 2026

More Stories

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा    बगीचा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बगीचा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की समन्वयक ने विद्यार्थियों को “नशा जीवन के लिए हानिकारक है” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं को नशे से बचाकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने अपने संबोधन में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत प्रयास का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर को नशामुक्त बनाए रखने तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. राजीव रंजन तिग्गा, NSS कार्यक्रम अधिकारी, ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति का संदेश तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, NSS स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में ओवरब्रिज के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिलासपुर: चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 21 सितंबर को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि ओवरब्रिज के समीप दो युवक खुलेआम बटनदार चाकू लहरा रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शनि ध्रुव (23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, विकास नगर) और शुभम वर्मा (30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, वर्मा मोहल्ला) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बिल्हा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, नशेबाजी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में सूचित करें। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

अस्पताल में पिता का डायलिसिस करा रही थी बेटी, बाहर से एक्टिवा उड़ा ले गया नाबालिग; तारबाहर पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर: जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह भी अब वाहन चोरों की नजर से सुरक्षित नहीं है। एक बेटी जब अस्पताल के भीतर अपने बीमार पिता का डायलिसिस कराने में जुटी थी, ठीक उसी वक्त बाहर पार्किंग से उसकी स्कूटी गायब कर दी गई। हालांकि, तारबाहर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले को सुलझा लिया है और चोरी गई एक्टिवा को एक नाबालिग के कब्जे से बरामद कर लिया है। इलाज के बीच हुई वारदात घटना 29 अगस्त की है। सृकृति कुडुक अपने पिता के नियमित डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG 10 AE 4962) को अस्पताल परिसर की पार्किंग में खड़ा किया और अंदर चली गईं। इलाज पूरा होने के बाद जब वह बाहर लौटीं, तो पार्किंग स्थल से उनकी गाड़ी नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर के इनपुट पर कार्रवाई अस्पताल परिसर में हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर पुलिस ने मुखबिरों का नेटवर्क सक्रिय किया। जल्द ही सूचना मिली कि चोरी की गई एक्टिवा के साथ एक नाबालिग को देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर 'विधि से संघर्षरत बालक' (नाबालिग) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी सही-सलामत बरामद कर ली गई। आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने वैधानिक नियमों का पालन करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में सनक: दोस्त ने फोन पर देर तक की बात तो 'दुर्लभ कश्यप' बनने की चाहत में युवक ने घोंपा चाकू, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

बिलासपुर (सिटी कोतवाली): मोबाइल पर चंद मिनट ज्यादा बात करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ लगानी पड़ी। टिकरापारा के यादव मोहल्ले में मोबाइल पर ज्यादा देर बात करने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिचित पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। खुद को चर्चित गैंगस्टर के नाम पर 'दुर्लभ कश्यप' कहलवाने वाले इस आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है और सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। क्या है पूरा विवाद? घटना 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। यादव मोहल्ला निवासी हिमांशु कश्यप (22 वर्ष) ने अपने ही मोहल्ले के दीप कश्यप (21 वर्ष) से किसी काम के लिए मोबाइल मांगा। हिमांशु फोन पर बात करने लगा, लेकिन बातचीत थोड़ी लंबी खिंच गई। इसी बात पर दीप का पारा चढ़ गया। वह फोन छीनते हुए मां-बहन की गंदी गालियां बकने लगा और हिमांशु से मारपीट शुरू कर दी। चाकू लहराते हुए सड़क पर दौड़ाया विवाद इतना बढ़ गया कि दीप कश्यप ने अपनी जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हिमांशु के पीछे दौड़ पड़ा। हिमांशु जान बचाने के लिए भागा, लेकिन टिकरापारा स्थित 'संतोष पान ठेला' के पास आरोपी ने उसे घेर लिया। दीप ने 'तुझे जान से मार दूंगा' कहते हुए हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में हिमांशु के बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई। किसी तरह बचकर पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और आपबीती बताई। दबिश देकर आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने आरोपी दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ कश्यप के खिलाफ नए कानून BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने देर रात ही आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू जब्त किया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में 'चेतना अभियान' का असर: सीपत के मटियारी गांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 52 लीटर महुआ शराब समेत महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

सीपत (बिलासपुर): नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। 'चेतना विरुद्ध नशा अभियान' के तहत सीपत पुलिस ने रविवार को ग्राम मटियारी में योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री में लिप्त एक सिंडिकेट को बेनकाब किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन तस्करों को रंगे हाथों पकड़कर 52 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹15,000 आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के सख्त निर्देशों के बाद सीपत थाना क्षेत्र में नशा माफियाओं की निगरानी तेज कर दी गई थी। 20 सितंबर को पुलिस को पुख्ता खबर मिली कि ग्राम मटियारी में बड़े पैमाने पर हाथभट्ठी से बनी कच्ची शराब जमा कर खपाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा, जिससे शराब कारोबारियों में भगदड़ मच गई। घर-आंगन से निकली शराब की खेप तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की:  * कमल प्रकाश शिकारी (33 वर्ष): इसके ठिकाने से सर्वाधिक 25 लीटर शराब बरामद हुई।  * नेतराम शिकारी (40 वर्ष): इसके पास से 17 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।  * निर्मला शिकारी (58 वर्ष): अवैध कारोबार में शामिल इस बुजुर्ग महिला के कब्जे से 10 लीटर शराब पकड़ी गई। जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों आरोपी सीपत पुलिस ने कुल 52 लीटर अवैध शराब को जब्त कर सील कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कागजी कार्रवाई और डॉक्टरी मुलाहिजे के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया।   ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

नंबर प्लेट पर टेप, पन्नी और मैग्नेट लगाकर चालान से बचने वालों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 724 वाहनों पर कार्रवाई, ₹7.24 लाख का जुर्माना; कई पर दर्ज हुआ क्रिमिनल केस

बिलासपुर: शहर की सड़कों पर ई-चालान और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले शातिर वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। टेप, मैग्नेट, पन्नी चिपकाकर या नंबर प्लेट मोड़कर चलने वाले 724 वाहन चालकों पर अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इन चालकों पर कुल 7 लाख 24 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया है, जबकि कई मामलों में सीधे आपराधिक मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा गया है। कैमरे से बचने के लिए अपना रहे थे अजीबोगरीब हथकंडे एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में शहरभर में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। वाहन चालक कैमरों की पकड़ से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कागज, कपड़ा, काली पन्नी, टेप, पेंट या मैग्नेट चिपका देते थे, ताकि नंबर स्पष्ट न दिखे। कुछ लोग नंबर प्लेट को नीचे की ओर मोड़कर वाहन दौड़ा रहे थे। ट्रैफिक पॉइंट से कंट्रोल रूम तक का नेटवर्क सक्रिय ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अपने सभी 'टैंगो' पेट्रोलिंग और ट्रैफिक प्वाइंट्स को अलर्ट मोड पर रखा है। यदि कोई ऐसा वाहन चालक तेज रफ्तार में एक सिग्नल से भागने की कोशिश करता है, तो तुरंत कंट्रोल रूम के जरिए अगले चौक-चौराहे और संबंधित थाना पुलिस को सूचना देकर आगे के पॉइंट पर उसे दबोचा जा रहा है। सिर्फ चालान से बचना नहीं, गंभीर अपराध की भी आशंका यातायात पुलिस के अनुसार, नंबर प्लेट छिपाना केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि बेहद संदिग्ध गतिविधि है। कई बार लूट, छिनैती, सड़क हादसे और चोरी के वाहनों को छिपाने के लिए भी अपराधी इस तरीके का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस केवल ट्रैफिक चालान तक सीमित नहीं रह रही, बल्कि वाहनों की पृष्ठभूमि जांचकर संदिग्ध चालकों के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस की दो टूक अपील बिलासपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों पर परिवहन विभाग के नियमानुसार स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट ही लगाएं। नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ आपको संदिग्ध बना सकती है, जिसके चलते भारी-भरकम आर्थिक जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से ज्यादा के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   धमतरी। धमतरी पुलिस ने बैंकिंग लेन-देन से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए SBI ग्राहक सेवा केंद्र के कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक न्यासभंग के जरिए 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये के गबन का आरोप है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक NICT Technologies Pvt. Ltd. के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगलकिशोर ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संस्था SBI के अनुबंध के तहत कियोस्क संचालन का कार्य करती है। ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन के लिए केशव राम साहू को नियुक्त किया गया था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच खाताधारकों के बैंकिंग लेन-देन से संबंधित कथित धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक न्यासभंग करते हुए कुल ₹1,00,75,717 का गबन किया। शिकायत के आधार पर भखारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 102/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 338 एवं 336(3) BNS के तहत जांच शुरू की। कियोस्क से लैपटॉप और FD बॉन्ड जब्त पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क से: - 01 Lenovo लैपटॉप - 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड पेपर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी केशव राम साहू (40 वर्ष), पिता हेमलाल साहू, मूल निवासी देवकोट, थाना गुरूर, जिला बालोद तथा वर्तमान निवासी बोरिया खुर्द, अर्जुन विहार, थाना मुजगहन, रायपुर को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय कुरूद में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने खाताधारकों से की अपील धमतरी पुलिस ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने बैंक लेन-देन, पासबुक, FD और अन्य बैंकिंग दस्तावेजों की नियमित जांच करते रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनधिकृत लेन-देन सामने आने पर तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस को सूचना दें। नोट: गबन और धोखाधड़ी से जुड़े आरोप पुलिस के अनुसार हैं; मामले में अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।

Sep 21, 2026 Read

त्योहारी सीजन में जगदलपुर में सनसनी, नया बस स्टैंड के पास युवक की हत्या

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सीजी   त्योहारी सीजन में जगदलपुर में सनसनी, नया बस स्टैंड के पास युवक की हत्या जगदलपुर।शहर में त्योहार की चहल-पहल के बीच नया बस स्टैंड क्षेत्र में हुई एक वारदात से हड़कंप मच गया है। शांतिनगर में रहने वाले कैलाश गुप्ता उर्फ मोनू की मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक वह पेशे से बाइक मैकेनिक था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने पहले उसके साथ हाथापाई की और फिर उसे घसीटते हुए शराब भट्ठी के पास ले गए, जहाँ धारदार हथियार से हमला हुआ। त्योहार के चलते नया बस स्टैंड में दिनभर भीड़ रहती है, ऐसे में बीच बाजार ऐसी घटना से लोगों में दहशत है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब व्यस्ततम इलाके में ही सुरक्षा नहीं है तो पुलिस की पेट्रोलिंग कहाँ है? फिलहाल बोधघाट पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हर एंगल से जांच की जा रही है। ⭕नोट: मृतक की फोटो सोशल मीडिया से ली गई है   

Sep 21, 2026 Read

नौकरी-सरकारी मकान का सपना दिखाकर 9.08 लाख ऐंठे! धमतरी पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को दबोचा..

✍️जयकिशन साहू.. हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  धमतरी। सरकारी नौकरी और शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रार्थी से अलग-अलग माध्यमों से कुल 9 लाख 8 हजार रुपये लिए थे। मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।   खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताकर बनाया भरोसा पुलिस के अनुसार, बालोद जिले के भानपुरी निवासी मनीष साहू (27 वर्ष) की फरवरी 2024 में रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन से मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताया और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पारिजात भवन में आवास दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने प्रार्थी को विश्वास में लेने के लिए उसे मंत्रालय यानी महानदी भवन भी ले गए। इसके बाद पारिजात भवन की कीमत 14 लाख 12 हजार रुपये बताते हुए आवंटन कराने के नाम पर रकम की मांग की गई।   अलग-अलग माध्यमों से लिए 9 लाख 8 हजार रुपये शिकायत के मुताबिक, प्रार्थी ने आरोपियों को बैंक खातों, फोन-पे, गूगल-पे और नकद के माध्यम से किश्तों में कुल 9 लाख 8 हजार रुपये दिए। इसके अलावा आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक के दो खाली हस्ताक्षरित चेक भी ले लिए। बाद में जब प्रार्थी को कथित ठगी का पता चला और उसने रकम वापस मांगी, तो उसे 2 लाख 98 हजार 999 रुपये वापस किए गए। शेष रकम वापस नहीं किए जाने पर प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की।   शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई। धमतरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद दोनों को 20 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।   गिरफ्तार आरोपी शशि प्रभा साहू (50 वर्ष) — निवासी नगरी, जिला धमतरी, वर्तमान पता रायपुर। अमित कुमार देवांगन (38 वर्ष) — निवासी पारागांव, गोबरा नवापारा, जिला रायपुर। पुलिस की आम नागरिकों से अपील धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी, मकान अथवा शासकीय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और लेन-देन से पहले संबंधित विभाग से सत्यापन जरूर करें।

Sep 21, 2026 Read

दुर्ग के जामुल में शराब पार्टी के दौरान हत्या, मामा-भांजा हिरासत में

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से किया हमला, मौके पर मौत दुर्ग/भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार घटना के समय कमरे में मामा मनीष बघेल और उसका भांजा राज जोशी शराब पी रहे थे। इसी दौरान उतई खोपली निवासी पुरन भारती भी वहां पहुंचा और तीनों साथ बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान पुरन भारती और राज जोशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान राज जोशी ने पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुरन भारती खून से लथपथ होकर कमरे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मामा ने दी पुलिस को सूचना घटना की सूचना आरोपी के मामा मनीष बघेल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर मौजूद मामा-भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, "शराब पीने के लिए तीन लोग बैठे थे। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। किन परिस्थितियों में यह घटना हुई है, इसकी जांच की जा रही है।" पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस हत्या की वास्तविक वजह, घटना के क्रम और दोनों हिरासत में लिए गए संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sep 21, 2026 Read

🔴 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर  ⏱️ घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार ⚖️ आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल 📜 धारा 65(2), 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज 🔹 मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नातिन एवं उसकी सहेली, दोनों नाबालिग बालिकाओं को आरोपी ललित ठाकुर द्वारा बहला-फुसलाकर ₹50/- देने तथा किसी को घटना के संबंध में नहीं बताने की बात कहकर अपने साथ ले जाया गया। आरोपी दोनों बालिकाओं को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गमछे से बांधते हुए सुनसान स्थान की ओर ले गया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया।   प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 👮‍♂️ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित ठाकुर पिता स्व. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 👮‍♀️ इनकी रही विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उनि. मनीष शेण्डे, PSI सृष्टि ध्रुव, धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

Sep 21, 2026 Read

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर वायर चोरी: फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पहले 2 आरोपियों से 160 किलो वायर बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और एक स्मार्टफोन सहित कुल करीब 47 हजार रुपये की सामग्री बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कॉपर वायर चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सामग्री बरामद की। आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर के रूप में हुई। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 20 सितंबर को ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। दीवार फांदकर प्लांट परिसर में घुसने का आरोप पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर दीवार फांदकर भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश किया और कॉपर वायर सहित अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

Sep 20, 2026 Read