Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग के जामुल में शराब पार्टी के दौरान हत्या, मामा-भांजा हिरासत में

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से किया हमला, मौके पर मौत

दुर्ग/भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना के समय कमरे में मामा मनीष बघेल और उसका भांजा राज जोशी शराब पी रहे थे। इसी दौरान उतई खोपली निवासी पुरन भारती भी वहां पहुंचा और तीनों साथ बैठकर शराब पीने लगे।

शराब पीने के दौरान पुरन भारती और राज जोशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान राज जोशी ने पुरन भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुरन भारती खून से लथपथ होकर कमरे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मामा ने दी पुलिस को सूचना

घटना की सूचना आरोपी के मामा मनीष बघेल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर मौजूद मामा-भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, "शराब पीने के लिए तीन लोग बैठे थे। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। किन परिस्थितियों में यह घटना हुई है, इसकी जांच की जा रही है।"

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस हत्या की वास्तविक वजह, घटना के क्रम और दोनों हिरासत में लिए गए संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos