मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
त्योहारी सीजन में जगदलपुर में सनसनी, नया बस स्टैंड के पास युवक की हत्या
जगदलपुर।शहर में त्योहार की चहल-पहल के बीच नया बस स्टैंड क्षेत्र में हुई एक वारदात से हड़कंप मच गया है। शांतिनगर में रहने वाले कैलाश गुप्ता उर्फ मोनू की मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक वह पेशे से बाइक मैकेनिक था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने पहले उसके साथ हाथापाई की और फिर उसे घसीटते हुए शराब भट्ठी के पास ले गए, जहाँ धारदार हथियार से हमला हुआ।
त्योहार के चलते नया बस स्टैंड में दिनभर भीड़ रहती है, ऐसे में बीच बाजार ऐसी घटना से लोगों में दहशत है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब व्यस्ततम इलाके में ही सुरक्षा नहीं है तो पुलिस की पेट्रोलिंग कहाँ है?
फिलहाल बोधघाट पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हर एंगल से जांच की जा रही है।
⭕नोट: मृतक की फोटो सोशल मीडिया से ली गई है
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!