नारी शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर &mdas...
More Stories
गणपति विसर्जन की तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी ने लिया जायजा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर — कलावती दुर्ग। गणपति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने राजनांदगांव रोड स्थित शिवनाथ नदी गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर क्रेन, बोट, नाविक, बेरियर, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को छोटी एवं बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रम निर्धारित करने तथा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा गणपति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया है। सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम गणपति विसर्जन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
भदरसी प्राथमिक शाला भवन जर्जर
*खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदरसी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन जर्जर हो चुका है ।शासन प्रशासन को ज्ञापन देते ग्राम वासी थक चुके है । फिर भी कोई सुध लेने वाला नहीं है एसडीएम कार्यालय से बिल्डिंग को डिस्मेंटल कराने का आदेश आ चुका है लेकिन डिस्मेंटल कौन एंजेसी कराएगा ये जानकारी नहीं दिया गया है स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ा है क्योकि प्राथमिक और मिडिल स्कूल को एक ही बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है ।स्कूल में छात्रो की दर्ज संख्या प्राथमिक में 68 और मिडिल में 46 है दोनों मिलाकर 114 बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । शासन प्रशासन संज्ञान में नहीं लेता है तो समस्त ग्रामवासी मिलकर स्कूल में ताला बंदी कर उग्र आंदोलन करेंगे गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो 9165340227
🌿 *आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम सम्पन्न*🌿 *दिनांक 23/09/2026*
*एकल अभियान* | अंचल महासमुंद | संच भीमखोज आज *ग्राम आवराडबरी, संच भीमखोज* में *आयुर्वेद दिवस* का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनसमुदाय को आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में हमारे बीच अनेक गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही— 🔹 *श्री मुकुंद निषाद जी — सरपंच प्रतिनिधि* 🔹 *श्री ओमप्रकाश यादव जी — पूर्व सरपंच* 🔹 *श्री नंदकुमार निषाद जी — संच अध्यक्ष* 🔹 *श्री पुरन साबर जी — संच उपाध्यक्ष* 🔹 *श्री आर्य प्रकाश चंद्राकर जी — आयुर्वेदिक विशेषज्ञ* 🔹 *श्री सुरेंद्र ध्रुव जी —*भाग गतिविधि प्रमुख* 🔹 *श्री सालिक राम साहू जी —अंचल गतिविधि प्रमुख, महासमुंद* 🔹 *श्री राधेश्याम दीवान जी — संच प्रशिक्षक कोमाखान* 🔹 *श्री मदनलाल साहू जी — संच प्रशिक्षक, भुरकोनी* 🔹 *श्री योगेश चक्रधारी जी — संच प्रशिक्षक, बागबाहरा* 🔹 *श्री दयालाल मरई जी — संच प्रशिक्षक, भीमखोज* 🔹 *श्रीमती देवकी साहू जी — आचार्या, संच भीमखोज* कार्यक्रम में *ग्राम समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों* की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित *विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेद के महत्व, प्राकृतिक उपचार* पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी ग्राम समिति सदस्यों, आचार्य भगिनी एवं ग्रामवासियों का हार्दिक आभार। 🙏 🌿 *स्वस्थ जीवन • प्राकृतिक जीवन • संस्कारमय जीवन* 🌿 शिक्षा • संस्कार • सेवा • समरपन गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो 9165340227
लक्ष्मीपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया
दिनांक 23.09.2026 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष मे एकल अभियान एवं आयुष विभाग वि. खण्ड पिथौरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वधान में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन लक्ष्मीपुर के जंगल पलाट गांव में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिविर में लोगों के भाग लिया और लाभ उठाया।* *इस शिविर में एकल अभियान से अंचल गतिविधि प्रमुख श्री मान सालिक राम साहू जी, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख श्री मान धर्मेंद्र ठाकुर जी, बया संच प्रशिक्षक श्री मान उमेन्द्र यादव जी, तुमगांव संच प्रशिक्षक श्री मान कन्हैया साहू जी, झलप संच प्रशिक्षक श्री मान रामेश्वर यादव जी, पटेवा संच प्रशिक्षक श्री मान रूपेश यादव जी, आचार्या स्वाति भोई, राखी राणा उपस्थित रहे!* ✍️गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो 9165340227
बलौदाबाजार-भाटापारा - आरोपी से ₹7000 कीमत मूल्य का 35 लीटर अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त,,,
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर थाना गिधौरी ● अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार,,,, ● *आरोपी को टुण्डरा नगर पथर्री सबरिया डेरा जाने वाले कच्ची मार्ग नहर किनारे में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार,,, ● * पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.09.2026 को थाना गिधौरी की पुलिस टीम द्वारा टुण्डरा नगर पथर्री सबरिया डेरा जाने वाले कच्ची मार्ग नहर किनारे में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹7000 कीमत मूल्य का कुल 35 लीटर अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना गिधौरी में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- विनोद उम्र 25 वर्ष निवासी टुण्डरा नगर पथर्री सबरिया डेरा थाना गिधौरी
जांच में असुरक्षित मिले पान मसाला के दो ब्रांड, तय सीमा से ज्यादा मिली राख; बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार खैरागढ़। जिले में बिक रहे पान मसाला उत्पादों को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान पान राज केसर युक्त पान मसाला और सितार पान मसाला के नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों उत्पादों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है। मामला 22 अप्रैल 2026 को लिए गए खाद्य नमूनों से जुड़ा है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने दोनों उत्पादों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे थे। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित नमूनों को असुरक्षित पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पान राज केसर युक्त पान मसाला में तय सीमा से ज्यादा राख जांच में 128 ग्राम के पान राज केसर युक्त पान मसाला पैकेट में कुल राख की मात्रा 9.62 प्रतिशत पाई गई, जबकि निर्धारित अधिकतम सीमा 8 प्रतिशत है। इसी तरह पतले हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में न घुलने वाली राख की मात्रा 0.60 प्रतिशत मिली, जबकि निर्धारित सीमा 0.5 प्रतिशत है। जांच रिपोर्ट में मैग्नीशियम की मात्रा 0.34 प्रतिशत तथा कार्बोनेट से संबंधित परीक्षण का भी उल्लेख किया गया है। इन परीक्षण परिणामों के आधार पर संबंधित नमूने को असुरक्षित माना गया। सिर्फ बिक्री नहीं, भंडारण और वितरण भी प्रतिबंधित प्रशासन की कार्रवाई केवल दुकानों से बिक्री रोकने तक सीमित नहीं है। दोनों उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ भंडारण और वितरण पर भी रोक लगाई गई है। इसका मतलब है कि दुकानदार इन उत्पादों को न तो बेच सकते हैं और न ही बिक्री के उद्देश्य से स्टॉक में रख सकते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान तक इनकी आपूर्ति भी प्रतिबंधित रहेगी। आम लोगों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मामला? किसी खाद्य नमूने के असुरक्षित पाए जाने का अर्थ यह नहीं है कि उस उत्पाद का सेवन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बीमारी होगी। हालांकि, इसका मतलब यह जरूर है कि जांच किया गया नमूना निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके अलावा, पान मसाले में इस्तेमाल होने वाली सुपारी (अरेका नट) को लेकर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पहले से मौजूद हैं। इसलिए केवल तंबाकू रहित होने के आधार पर किसी पान मसाला उत्पाद को स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित मानना उचित नहीं है। यदि पान मसाले के साथ तंबाकू का सेवन किया जाता है तो स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ सकता है। लंबे समय तक तंबाकू और सुपारी के सेवन को मुंह एवं गले के कैंसर सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है। अब बाजार में बचे स्टॉक पर नजर खैरागढ़ में जांच के बाद दोनों ब्रांड पर रोक लगाए जाने के बाद अब प्रशासन के सामने बाजार में मौजूद स्टॉक की निगरानी और प्रतिबंध के प्रभावी पालन की चुनौती है। यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जिले की दुकानों में पान राज सैफ्रॉन ब्लेंडेड पान मसाला और सितार पान मसाला का कितना स्टॉक मौजूद है और प्रतिबंध के बाद कहीं इनकी बिक्री चोरी-छिपे तो नहीं हो रही। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में बिक रहे अन्य पान मसाला उत्पादों की गुणवत्ता की जांच और नियमित निगरानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
ऑपरेशन प्रहार’: साइकिल रिक्शे में अवैध शराब बेच रहे कोचिए पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गया जेल
‘ऑपरेशन प्रहार’: साइकिल रिक्शे में अवैध शराब बेच रहे कोचिए पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गया जेल बिल्हा (बिलासपुर) | क्राइम बुलेटिन बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे अंडरब्रिज के पास साइकिल रिक्शे की आड़ में शराब की तस्करी और बिक्री कर रहे एक कोचिए को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध नशे के खिलाफ सख्त निर्देश जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और बीट स्तर पर जनसंपर्क मजबूत कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी, साइकिल रिक्शा से पकड़ाया आरोपी 23 सितंबर को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि ग्राम भैसबोड़ रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा में रखकर अवैध रूप से शराब खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल टीम ने त्वरित घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। * गिरफ्तार आरोपी: नरेश कुमार कोसले (45 वर्ष), पिता बोहित कोसले, निवासी ग्राम भैसबोड़, थाना बिल्हा। 40 पाव देशी मदिरा जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तलाशी लेने पर आरोपी के साइकिल रिक्शे में रखे एक कपड़े के थैले से 40 नग देशी प्लेन मदिरा (कुल मात्रा 7.200 लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200) बरामद की गई। शराब और साइकिल रिक्शे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) (अपराध क्रमांक 501/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी ध्रुव, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी (1210) एवं आरक्षक अर्जुन जांगड़े (1431) की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
रायपुर में गणेश झांकी की तैयारी तेज, शराब दुकानें बंद रखने पुलिस कमिश्नर ने कलेक्टर को लिखा पत्र
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती रायपुर। गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। 27 सितंबर को शहर में बड़ी संख्या में गणेश झांकियां और विसर्जन रैलियां निकलेंगी। इसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शराब दुकानों को बंद रखने का अनुरोध किया है। पुलिस कमिश्नर ने गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 27 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने का अनुरोध किया है। पत्र में रायपुर-बिरगांव क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद रखने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान 27 सितंबर को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं की झांकियां और विसर्जन रैलियां निकलेंगी। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात प्रबंधन की भी तैयारियां की हैं। प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शराब दुकानें बंद रखने पर कलेक्टर लेंगे निर्णय शराब दुकानें बंद रखने को लेकर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर की ओर से भेजे गए पत्र के बाद अब कलेक्टर स्तर से इस संबंध में फैसला किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को कम करना है। लाखेनगर से महादेवघाट तक रहेगा वन-वे इस बार भी गणेश झांकी की शुरुआत शारदा चौक से होगी, जहां झांकियों को नंबर दिए जाएंगे। इसके बाद झांकियां जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखेनगर चौक और सुंदरनगर होते हुए महादेवघाट विसर्जन कुंड पहुंचेंगी। यातायात व्यवस्था के तहत लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंग रोड तक ट्रैफिक वन-वे रखने की व्यवस्था की गई है। पुलिस और जिला प्रशासन का प्रयास है कि गणेश विसर्जन झांकी शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की पात्रता सूची जारी, दावा आपत्ति 25 तक*
*अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की पात्रता सूची जारी, दावा आपत्ति 25 तक* बिलासपुर, 24 सितम्बर 2026/जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत पात्रता सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 25 सितम्बर 2026 तक लिखित में उचित दस्तावेज के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन, द्वितीय तल बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते है। पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का अवलोकन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा एवं वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में जाकर कर सकते है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
आयुष्मान कार्ड बना इलाज का सहारा, आर्थिक संकट से बचा परिवार*
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी *आयुष्मान कार्ड बना इलाज का सहारा, आर्थिक संकट से बचा परिवार* बिलासपुर, 24 सितम्बर 2026/आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरत के समय स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। बिलासपुर के सरकंडा निवासी श्री श्यामू खैरवार की पुत्री कुमारी श्रीजल खैरवार के लिए भी आयुष्मान कार्ड मुश्किल समय में उपचार का सहारा बना। अचानक आगजनी की घटना में घायल होने के बाद कुमारी श्रीजल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर तत्काल उपचार शुरू किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज को लेकर परिजन चिंतित थे। इसी दौरान परिवार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से योजना के तहत निःशुल्क उपचार का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उपचार की सुविधा मिलने से परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इलाज के लिए उन्हें कर्ज लेने अथवा अपनी आवश्यक संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं पड़ी। उपचार के बाद श्रीजल स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं और अब सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। श्रीजल के परिवार ने आयुष्मान भारत योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में योजना ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ आर्थिक संकट से भी राहत दिलाई। *आयुष्मान कार्ड से मिला समय पर उपचार और आर्थिक सुरक्षा -* कुमारी श्रीजल खैरवार की कहानी बताती है कि जरूरत के समय आयुष्मान कार्ड पात्र परिवारों के लिए उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार पर महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ और श्रीजल को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
छत्तीसगढ़ की सियासत में 'धनुष-बाण' का बड़ा दांव: 2028 के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) का 'मिशन 20', युवाओं और 50% विकास-50% हिंदुत्व पर टिकी रणनीति
छत्तीसगढ़ की सियासत में 'धनुष-बाण' का बड़ा दांव: 2028 के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) का 'मिशन 20', युवाओं और 50% विकास-50% हिंदुत्व पर टिकी रणनीति बिलासपुर | हमर प्रदेश सीजी रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय (स्टेट हेड, बिलासपुर) छत्तीसगढ़ की राजनीति में 2028 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अभी से तेज होने लगी है। बिलासपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने राज्य के सियासी समीकरणों को साधने के लिए बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि शिवसेना राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु और बड़े बयान: * 50% विकास और 50% राष्ट्रवाद-हिंदुत्व का फॉर्मूला: चुनावी विचारधारा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि शिवसेना की विचारधारा 50% विकास और 50% राष्ट्रवाद व हिंदुत्व पर आधारित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना पार्टी की प्राथमिकता होगी । * युवा मतदाता और महाराष्ट्र मॉडल पर फोकस: डॉ. वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 50% से अधिक मतदाता युवा हैं । पार्टी महाराष्ट्र की तर्ज पर उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मॉडल को छत्तीसगढ़ में लागू करना चाहती है । * बिलासपुर एयरपोर्ट और पर्यटन विस्तार: स्थानीय विकास पर जोर देते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में तोखन साहू जी से चर्चा के दौरान उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की मांग उठाई, ताकि बड़ी फ्लाइट्स आ सकें और क्षेत्र में पर्यटन तथा होटल उद्योग को बढ़ावा मिले । * ट्रस्ट और राजनीति के बीच स्पष्ट रेखा: पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ किया कि 'श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट' एक पूर्णतः सामाजिक संस्था है, जिसका शिवसेना की राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक रणनीति को लेकर आयोजित की गई है । 18 जिलों में जनसंपर्क और संगठन विस्तार के दावे के साथ शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह केवल उपस्थिति दर्ज कराने नहीं, बल्कि एनडीए के भीतर एक मजबूत राजनीतिक हिस्सेदार के रूप में उभरने की दिशा में काम कर रही है।
रेलवे वीआईपी रूम में खटमलों का आतंक: जजों को कार में करना पड़ा इंतजार, कोर्ट ने रेलवे डीआरएम को जारी किया अवमानना नोटिस
रेलवे वीआईपी रूम में खटमलों का आतंक: जजों को कार में करना पड़ा इंतजार, कोर्ट ने रेलवे डीआरएम को जारी किया अवमानना नोटिस छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद): रेलवे स्टेशन के वीआईपी लाउंज में खटमलों (Bed Bugs) की समस्या को नजरअंदाज करना रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भारी पड़ गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच के माननीय जजों को वीआईपी रूम में बैठने के बजाय अपनी कारों में इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा। इस गंभीर लापरवाही और निर्देशों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए रेलवे कोर्ट, औरंगाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नांदेड़ मंडल के रेल प्रबंधक (DRM) को 'कारण बताओ' (Show Cause) नोटिस जारी किया है। क्या है पूरा मामला? न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) एस. एम. आहेर द्वारा 19 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, इससे पूर्व 20 मई को भी एक आधिकारिक पत्र भेजकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम के पुराने सोफे बदलने और वहां पेस्ट कंट्रोल (कीट नियंत्रण) कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे। मजिस्ट्रेट ने नोटिस में उल्लेख किया कि बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में 15 से अधिक माननीय न्यायाधीश कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश ट्रेन से यात्रा करते हैं और ट्रेन के इंतजार के दौरान वीआईपी रूम का उपयोग करते हैं। वीआईपी रूम छोड़कर कारों में बैठने को मजबूर हुए जज नोटिस में कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा गया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद सोफे नहीं बदले गए और उनमें खटमल भरे हुए हैं। स्थिति इतनी असहज और खराब हो गई कि 'अति विशिष्ट व्यक्तियों' (VVIPs) की श्रेणी में आने वाले उच्च न्यायालय के जजों को वीआईपी कक्ष छोड़कर स्टेशन परिसर में अपनी कारों के भीतर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। अदालत की अवमानना की चेतावनी, व्यक्तिगत पेशी का आदेश कोर्ट ने इसे एक न्यायिक अधिकारी के आदेशों का खुला अनादर और घोर लापरवाही माना है। नोटिस में रेलवे डीआरएम से पूछा गया है कि: > "आदेशों की अवहेलना और जजों को हुई असुविधा के लिए आपके खिलाफ 'अदालत की अवमानना अधिनियम' (Contempt of Court Act) के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए?" रेलवे अदालत ने नांदेड़ के डीआरएम को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण पेश करें। आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस नोटिस की एक प्रति दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद) के महाप्रबंधक (GM) को भी भेजी गई है तथा आरपीएफ (RPF) इंस्पेक्टर को जल्द से जल्द नोटिस तामील करवाकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी